अगले 3 दिन तक जमकर भीगेगा मध्य प्रदेश, 35 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश-बिजली-मेघगर्जन की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

विशेषकर रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हो सकती है। शेष क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
mp Weather Update

MP Weather Alert Today : वर्तमान में चक्रवात और मानसून ट्रफ सक्रिय है, जिससे मानसून की सक्रियता बढ़ेगी। बंगाल की खाड़ी में भी कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके असर से सोमवार से बुधवार तक कहीं तेज और कहीं मध्यम बारिश का दौर शुरु होने का अनुमान है,हालांकि 18 सितंबर के बाद मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा और बारिश का दौर थम जाएगा।

खास करके पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है। इस दौरान रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का अनुमान है। 18 सितंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को सागर, शहडोल और रीवा संभाग के साथ सिंगरौली, सीधी, मऊगंज और शहडोल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों के लिए अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और मैहर में भी अच्छी बारिश के आसार है।सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, मऊगंज, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर और छतरपुर,भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में भी मौसम बदला रहेगा।

बुधवार गुरूवार को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

बुधवार को सीधी, रीवा, सतना, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, और मैहर में तेज बारिश होने की संभावना है ,वहीं भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल , इंदौर उज्जैन संभाग के लगभग सभी जिलों गरज चमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।गुरूवार को भोपाल, विदिशा, खरगोन, बड़वानी,बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर उज्जैन, देवास, ग्वालियर, भिंड समेत कई जिलों में मध्यम से कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

राज्य में औसतन 40.4 इंच बारिश हो चुकी है।श्योपुर में सामान्य से दोगुनी बारिश हुई है, जो 195% है। मंडला में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, जो 55.6 इंच है, लेकिन सबसे कम रीवा में 24 इंच बारिश दर्ज की गई है। भोपाल, नर्मदापुरम, सीहोर, रायेसन, ग्वालियर, रतलाम, उमरिया, छिंदवाड़ा और नरसिंहपुर समेत 35 जिलों में बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। आने वाले दिनों में तेज बारिश होती है तो अधिकतर जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो जाएगी।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • वर्तमान में कोलकाता के पास गहरा अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है, मंगलवार को  कुछ कमजोर पड़ने के साथ ही झारखंड एवं उससे लगे उत्तरी छग तक पहुंचने के आसार हैं।
  • मानसून द्रोणिका फिरोजपुर, पटियाला, बलिया से गहरे अवदाब के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है।
  • उत्तर-पश्चिमी यूपी एवं उससे लगे उत्तराखंड पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।
  • गुजरात में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है।पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।
  • सोमवार को रीवा, शहडोल एवं सागर संभाग के जिलों में भारी से मध्यम वर्षा तो शेष क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
  • मंगलवार से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में कुछ और तेजी आने की भी संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews