मध्य प्रदेश मौसम ताजा अपडेट: अगले 72 घंटे तक झमाझम वर्षा के आसार, आज 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD पूर्वानुमान

सोमवार से प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।खास करके जबलपुर रीवा शहडोल और सागर संभाग के जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है, शेष अन्य जिलों में हल्की से लेकर मध्य तक बारिश होगी।
IMD Weather Update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अगले 72 घंटों के लिए झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार से जबलपुर रीवा शहडोल और सागर संभाग के जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है, वहीं अन्य शहरों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होगी। आज 8 सितंबर को 23 जिलों में भारी बारिश तो अन्य शहरों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

1 जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन से लेकर 7 सितंबर तक की स्थिति में मध्य प्रदेश में 9% औसत से नौ प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 6% अधिक तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 12% अधिक बारिश हो चुकी है। भोपाल में बारिश का आंकड़ा 43 इंच के पार तो मंडला जिले में सबसे ज्यादा यानि 47.56 इंच पानी गिर चुका है।वही टॉप-10 जिलों की बात करें तो मंडला के साथ सिवनी, भोपाल, छिंदवाड़ा, सीधी, श्योपुर, नर्मदापुरम, डिंडौरी, रायसेन और सागर का नाम शामिल है, जहां अच्छी बारिश हुई है।

रविवार को इन जिलों में Heavy Rain अलर्ट

  • भिंड, बैतूल, श्योपुर कलां, शिवपुरी, गुना, पन्ना, कटनी, बालाघाट, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, अनुपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, नर्मदापुरम, खंडवा, हरदा, सीहोर, रायसेन, विदिशा, उमरिया, भोपाल, मुरैना, बुरहानपुर, डिंडोरी, मंडला, छतरपुर, बुरहानपुर में बिजली चमकने के साथ हल्की आंधी आने की संभावना है।
  • मंदसौर, नीमच, श्योपुर, शिवपुरी, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर में येलो अलर्ट जारी किया है।भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर, शहडोल सहित शेष सभी जिलों में गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

9 से 11 सितंबर तक इन शहरों में गरज चमक के साथ बारिश

  • सोमवार को शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर, श्योपुर, गुना, नीमच में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, शेष सभी जिलों में कहीं कहीं गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • मंगलवार को पूर्वी एमपी के 13 और पश्चिमी एमपी के 3 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, इसमें झाबुआ, हरदा, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज शामिल है, शेष सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  • बुधवार को मानसून के रफ्तार पकड़ने पर इंदौर, भोपाल, जबलपुर, खरगोन, खंडवा, देवास, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, आगर मालवा, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड , मुरैना, श्योपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, निवाड़ी, रीवा और मैहर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।कहीं कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

एक साथ कई मौसम प्रणालियां सक्रिय

  • पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में अति कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इस मौसम प्रणाली के रविवार को अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है, जिससे सोमवार से अच्छी वर्षा का दौर शुरू का अनुमान है।मानसून द्रोणिका बीकानेर, कोटा, दमोह, पेंड्रा रोड से होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने अति कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है।
  • राजस्थान के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। इस चक्रवात से लेकर बंगाल की खाड़ी में बने अति कम दबाव के क्षेत्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। जम्मू पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।विशेषकर पूर्वी मप्र में रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर संभाग के जिलों बारिश होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews