Hindi News

मध्य प्रदेश में कोहरे का साया, लुढ़का न्यूनतम तापमान, सर्द हुई रातें

Written by:Pooja Khodani
Published:
मध्य प्रदेश में शीतलहर और घने कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान लुढ़क गया है। ठंड का असर ओर भी तेज होने का अनुमान जताया गया है।
मध्य प्रदेश में कोहरे का साया, लुढ़का न्यूनतम तापमान, सर्द हुई रातें

मध्यप्रदेश में ठंड का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। हवाओं में ठंडक है, तापमान गिर गया है और कई जगह पर घना कोहरा देखने को मिल रहा है। लगातार गिरते हुए तापमान ने पूरे राज्य में ठंड बढ़ा दी है और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई है।

मौसम विभाग द्वारा कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जाने की जानकारी दी गई है। अगले 24 घंटे में ठंड और बढ़ाने की उम्मीद भी जताई गई है। भोपाल में बीते दिन इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। चलिए मौसम का हाल जान लेते हैं।

मध्य प्रदेश में लुढ़का तापमान

मध्य प्रदेश के कई शहरों में रात का पर तेजी से लुढ़क गया है। इंदौर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री देखने को मिला जबकि उज्जैन में 9.5 डिग्री था। जबलपुर और ग्वालियर में तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया। ठंड के साथ कोहरा छाया हुआ है जिसने यातायात को प्रभावित किया है। रीवा, सतना और सीधी में घना कोहरा देखने को मिला दृश्यता 200 से 500 मीटर तक बनी रही।

यहां कोहरे की चेतावनी

मध्य प्रदेश में कोहरे और ठंड का यह सितम अभी खत्म नहीं होने वाला है। मौसम विभाग ने दतिया, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, रीवा, सतना, पन्ना, छतरपुर सहित 12 जिलों में बुधवार को बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसकी वजह से विजिबिलिटी कम रहेगी और ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकांश शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे बना हुआ है। राजगढ़, रीवा, रायसेन, नौगांव, उमरिया, मलाजखंड सहित कई जगह कड़ाके की ठंड देखने को मिली है। घने कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बच्चों को बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने को कहा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews