मध्य प्रदेश मौसम : आज बुधवार को 25 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, पढ़े IMD का ताजा अपडेट

बुधवार को भोपाल इंदौर समेत 25 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।फिलहाल 17 मई तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।
MP Weather Update

MP Weather Alert: 17 मई तक मध्य प्रदेश का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आज बुधवार को 25 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इंदौर, उज्जैन-नर्मदापुरम संभाग में मौसम बदला रहेगा, जबकि जबलपुर-ग्वालियर में गर्मी रहेगी।मंगलवार को भोपाल इंदौर रतलाम समेत कई जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई। पिछले 9 घंटों में सबसे अधिक 33 मिमी बारिश मलाजखंड में हुई।

देश में इस साल दक्षिण पश्चिम मानसून 27 मई को केरल में प्रवेश करेगा। इस हिसाब से मध्य प्रदेश में 15 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। संभावना है कि यह मानसून दक्षिणी हिस्से यानी बालाघाट, सिवनी, मंडला, बैतूल, बुरहानपुर आदि जिलों के रास्ते से प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।चुंकी केरल में पहुंचने के बाद प्रदेश में मानसून को पहुंचने में 15 से 18 दिन लगते है। इस बार मानसून सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।

एक साथ कई मौसम प्रणालियां है सक्रिय

वर्तमान में अरब सागर से सौराष्ट्र तक एक द्रोणिका, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और विदर्भ से केरल तक एक और द्रोणिका बनी हुई है। अरब सागर से आ रही इस नमी के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है और बाद बारिश की स्थिति बनी हुई है।

पूरे हफ्ते जारी रहेगा मध्य प्रदेश में बारिश आंधी का दौर

  • 14 मई बुधवार: भोपाल, मुरैना, भिंड, नीमच, मंदसौर,अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी, बारिश ।बाकी जिलों में गर्मी का असर ।
  • 15 मई गुरूवार : मुरैना, गुना, भिंड, अशोकनगर, शाजापुर, देवास, सीहोर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश ।
  • 16 मई शुक्रवार: इंदौर, बड़वानी, खरगोन, मुरैना, भिंड, दतिया, शाजापुर, देवास, खंडवा, सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में बारिश, आंधी का अलर्ट ।
  • 17 मई शनिवार : भोपाल, इंदौर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, शाजापुर, देवास, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में आंधी, बारिश का अलर्ट ।

Weekly Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews