अगले 24 घंटे में फिर बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, चलेंगी तेज हवाएं, बारिश के भी आसार, जानें मानसून की विदाई कब?

खासकर 23 सितंबर से मानसून के दोबार एक्टिव होने से कई जिलों में झमाझम बारिश होगी और  हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक देखी जा सकती है।
mp Weather Update

MP Weather Alert Today: मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव आने वाला है। अगले 48 घंटे में नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, जिससे एक बार फिर बारिश का दौर देखने को मिल सकता है, इसके बाद मानसून विदाई की ओर आगे बढ़ेगा। अबतक हुई बारिश से प्रदेश के 38 जिलों का कोटा पूरा हो चुका है, यहां 100% से 198% तक बारिश हुई है।इसमें सबसे ज्यादा बारिश श्योपुर तो सबसे कम बारिश रीवा में हुई है।

खासकर 23 सितंबर से मानसून के दोबार एक्टिव होने से कई जिलों में झमाझम बारिश होगी और  हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक देखी जा सकती है।इस दौरान रीवा शहडोल समेत पूर्वी मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

आज कैसा रहेगा मौसम

  • एमपी मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, झाबुआ, अलीराजपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में मौसम साफ रहेगा।
  • रविवार को जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल और इंदौर संभाग में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। 23 सितंबर से प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है। भोपाल, इंदौर, देवास, जबलपुर, उज्जैन समेत अन्य जिलों में तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में मानसून द्रोणिका बीकानेर, गुना, मंडला, राजनांदगांव, गोपालपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में अलग-अलग स्थानों पर हवा के ऊपरी भाग में दो चक्रवात बने हुए हैं। उत्तरी राजस्थान पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने दोनों चक्रवात के आपस में संबद्ध होकर 23 सितंबर को कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है जिसके प्रभाव से मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews