MP Weather: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 30 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के बाद अब मौसम नॉर्मल नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर बदलाव आने का अलर्ट जारी किया है।
CG Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम की दो अवतार देखने को मिल रहे हैं। कहीं पर भारी बारिश हो रही है तो कहीं पर गर्मी नहीं लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अब एक बार फिर मौसम की मिजाज बदलने वाले हैं।

पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के अलग-अलग हिस्से में तेज बारिश का दौर देखने को मिला था। अब कहीं बारिश हो रही है तो कहीं नहीं हो रही है। बताया जा रहा है कि 15-16 सितंबर से एक नया वेदर सिस्टम अपडेट होने वाला है। जिसकी वजह से एक बार फिर प्रदेश तरबतर होगा। प्रदेश में कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश में फिलहाल कोई मजबूत सिस्टम मौजूद नहीं है। एक नया मौसमी सिस्टम बनने की संभावना जताई जा रही है। यह सिस्टम 15-16 सितंबर से एक्टिव होगा। जिसकी वजह से पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। फिलहाल एक द्रोणिका श्रीगंगानगर, बाराबंकी, पुरुलिया, दीघा से होते हुए समुद्र तल तक जा रही है। यह दक्षिण पूर्व और उत्तर पूर्व की बंगाल खाड़ी तक फैली हुई है। इसकी वजह से मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने की संभावना है।

आज 30 से ज्यादा जिलों में बारिश

मौसम विभाग ने 13 सितंबर को 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। बताया जा रहा है कि गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इससे मौसम सुहावना होगा और गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी।

यहां येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सीहोर, भोपाल, नर्मदा पुरम, राजगढ़, विदिशा, रायसेन, बुरहानपुर, बैतूल, खरगोन, खंडवा, हरदा, अलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, धार, राजगढ़, झाबुआ, उज्जैन, शाजापुर, देवास, मंदसौर, नीमच, आगरा, अशोक नगर, शिवपुरी, दतिया, ग्वालियर, भिंड मुरैना में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यहां भी होगी बारिश

इसके अलावा सिंगरौली, रीवा, सीधी, श्योपुरकलां, मऊगंज, शहडोल, सतना, जबलपुर, उमरिया, कटनी, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, मैहर, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, पांढुर्णा ऐसे जिले हैं जहां बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews