Hindi News

मध्य प्रदेश मौसम: हवाओं का बदला रुख, कई हिस्सों में छाए बादल, शीतलहर से राहत, जानें पूरे हफ्ते का हाल

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
अभी तीन-चार दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी होगी लेकिन शीतलहर नहीं चलेगी। हालांकि रात में ठंडक का अहसास होता रहेगा।
मध्य प्रदेश मौसम: हवाओं का बदला रुख, कई हिस्सों में छाए बादल, शीतलहर से राहत, जानें पूरे हफ्ते का हाल

MP Weather Forecast : एक कम दबाव के क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण के असर से हवाओं का रुख बदलकर पूर्वी हो गया है जिससे तापमान में इजाफा होने लगा है और शीतलहर से भी राहत मिल गई है। फिलहाल 28 नवंबर तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा। हालांकि सुबह-सुबह हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। कहीं कहीं बादल भी छाए रह सकते हैं।48 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की हल्की वृद्धि हो सकती है। बारिश की कहीं कोई संभावना नहीं है।दिसंबर से ठंड एक बार फिर जोर पकड़ेगी और तापमान तेजी से गिरेगा।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

  • एक सुचिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र मलक्का जलडमरूमध्य और उससे सटे दक्षिण अंडमान सागर पर अवस्थित है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ बढ़ने और 24 नवंबर 2025 को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी औरउससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक अवदाब में तब्दील होने की संभावना है।
  • पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए, इसके अगले 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पूर्व अरब सागर पर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊँचाई पर बना हुआ है।अभी तीन-चार दिनों तक तापमान में और बढ़ोतरी होगी लेकिन शीतलहर नहीं चलेगी। हालांकि रात में गुलाबी ठंडक बनी रहेगी

रविवार को कहां कैसा रहा मौसम

  • पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम पारा 5.6 डिग्री दर्ज किया गया।
  • रात का कम 8.2 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज हुआ।
  • दिन का सबसे अधिक 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान खंडवा में रहा।
  • नरसिंहपुर में शीतल दिन रहा। दक्षिणी जिलों में बादल छाए रहे।
  • शाजापुर, रीवा, सतना और नर्मदापुरम में 500 से 1000 मीटर तक विजिबिलिटी दर्ज की गई।
  • प्रदेश में कहीं भी शीतलहर का प्रभाव नहीं रहा।

MP Weather Forecast Till 27 November

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews