MP Weather Alert : 5 दिन तक जारी रहेगी वर्षा, आज 20 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश -वज्रपात-मेघगर्जन की चेतावनी, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

18 और 19 जुलाई को देवास, सीहोर, सागर, सिवनी, मंडला, बालाघाट में तेज बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश, आंधी या गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
rj Weather

MP Weather Alert : एक साथ कई वेदर सिस्टम के सक्रिय होने के साथ मानसून की बढ़ती सक्रियता के चलते 5 दिन बारिश का दौर जारी रहने वाला है। अगले 3-4 दिनों तक भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग में मौसम बदला रहेगा। आज बुधवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अबतक 27 फीसदी बारिश हो चुकी है यानि औसत 10.2 इंच बारिश हो चुकी है, जबकी प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा 949 मिली मीटर है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • एमपी मौसम विभाग ने आज बुधवार कोबुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी और धार जिलों में अति भारी तो राजगढ़ कटनी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देवास, बैतूल, खंडवा , इंदौर, हरदा और बुरहानपुर में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है ।
  • उज्जैन , खरगोन , बड़वानी, धार , टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना में हल्की गरज के साथ बारिश ।मंदसौर, रतलाम, आगर, झाबुआ, धार, अलीराजपुर,उज्जैन, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, सिवनी, नीमच, बुरहानपुर, बैतूल , खंडवा, खरगोन, शाजापुर, देवास, खंडवा, हरदा, पांढुर्ना, , नर्मदापुरम बड़वानी में बिजली चमकने के साथ मध्यम गरज में हल्की गरज के साथ बारिश।

गुरूवार-शुक्रवार को इन जिलों में भारी वर्षा

वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय रहने के चलते भोपाल, खरगोन, खंडवा, छिंदवाड़ा, शिवपुरी, पांडुना और अनूपपुर में 18 जुलाई को ज्यादा बारिश रहेगी और 19 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों में जोरदार बारिश और थंडरस्टर्म दर्ज किया जाएगा। 18 और 19 जुलाई को देवास, सीहोर, सागर, सिवनी, मंडला, बालाघाट में तेज बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की बारिश, आंधी या गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

एक साथ कई वेदर सिस्टम एक्टिव

वर्तमान में मानसून द्रोणिका रायसेन से होकर गुजर रही है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर बना हुआ है। कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणी छत्तीसगढ़ पर मौजूद है। इसके अतिरिक्त गुजरात से लेकर केरल तक एक अपतटीय द्रोणिका बनी हुई है।अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आ रही है।इसके असर से भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग के जिलों में कई स्थानों पर वर्षा तो इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है। रीवा, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में भी गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं वर्षा होने के आसार हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews