MP News: किसानों के लिए जरूरी खबर, समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की लास्ट डेट नजदीक, जल्द पूरा कर लें काम, जानें रेट-नियम और डिटेल्स

मध्य प्रदेश में खरीफ फसलों की खरीद के तहत गेहूं की फसल 20 मई तक मोहन सरकार समर्थन मूल्य पर खरीदेगी। इस साल वर्तमान समर्थन मूल्य 2275 रुपए प्रति क्विंटल के साथ 125 रुपए बोनस के रुप में दिया जाएगा।
MP Paddy Procurement

MP Paddy Procurement

MP Wheat Procurement 2024 : मध्य प्रदेश के किसानों के लिए काम की खबर है। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि नजदीक है, जिन्होंने यह कार्य नहीं किया है वे फटाफट कर लें।प्रदेश सरकार सिर्फ 20 मई तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं का उपार्जन करेगी, इसके बाद किसी को मौका नहीं मिलेगा।

इस बार 2400 रु प्रति क्विंटल से खरीदेगी

इस साल किसानों से 2275 व राज्य बोनस 125 कुल 2400 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों से गेहूं की खरीदी की जा रही है। इस साल केंद्रीय में प्रदेश के किसानों से करीब 80 लाख टन गेहूं खरीदने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब तक करीब 41 लाख टन ही खरीदी हो सकी है, जो पिछले साल के मुकाबले अब तक 32% कम है।सभी कलेक्टरों को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पहले ही निर्देश दिए जा चुके है वे पंजीकृत किसानों को इसकी सूचना दें ताकि वे अपनी सुविधा के अनुसार उपज लेकर उपार्जन केंद्र पहुंचे।

पहले 7 मई थी खरीदी की तारीख

  • गौरतलब है कि प्रदेश सरकार को समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने के लिए इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के लिए 7 मई और जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग के लिए 15 मई तक अवधि निर्धारित की थी, जिसे पिछले हफ्ते सीएम डॉ मोहन यादव बढ़ाकर 20 मई किया गया है।
  • बीते दिनों हुई वर्षा और ओलावृष्टि को देखते हुए केंद्र सरकार ने 50 प्रतिशत तक चमकविहीन गेहूं लेने की छूट भी प्रदान की है।इसके तहत 30% खराब गेहूं खरीदी को बढ़ाकर 50% कर दिया गया है। यह वह गेहूं का दाना है,जिसकी चमक खत्म हो जाती है या दान खराब या सिकुड़ा हुआ निकलता है।  टूटे गेहूं के दाने को भी 6% से बढ़ाकर 15% किया है।50 प्रतिशत से अधिक खराब गेहूं को नहीं खरीदा जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews