Hindi News

Indore IND vs NZ 3rd ODI : होलकर स्टेडियम में रिहर्सल करती दिखी न्यूजीलैंड टीम, देखें तस्वीरें

Written by:Ayushi Jain
Last Updated:

Indore IND vs NZ 3rd ODI : इंदौर में मंगलवार के दिन होलकर स्टेडियम में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच शानदार क्रिकेट मैच होने वाला है। इस मैच को देखने के लिए काफी ज्यादा लोग उत्साहित है। लोग ब्लैक में टिकट खरीदने तक के लिए तैयार है। वहीं जब दोनों टीम इंदौर पहुंची तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

होल्कर स्टेडियम के बाहर भी लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। इसकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसमें कुछ क्रिकेटर्स भी नजर आए। वहीं अब कुछ तस्वीरें आज की सामने आई है। इन तस्वीरों में टीम न्यूजीलैंड होल्कर स्टेडियम में मंगलवार के दिन होने वाले मैच की रिहर्सल करते हुए नजर आई।

IND vs NZ 3rd ODI

बता दे, इस बार मैच में जीत हासिल करने के लिए दोनों टीम अपने अपने स्तर पर काफी ज्यादा प्रयास कर रही है। बेहतर प्रदर्शन के लिए दोनों टीम मैच से पहले अभ्यास करती नजर आई। दोनों ही टीम अपनी मेहनत से मंगलवार के दिन होने वाले अंतिम मुकाबले को जीतकर सम्मान हासिल करना चाहती हैं।

आज कुछ क्रिकेट लवर्स होल्कर स्टेडियम में प्रैक्टिस देखने के लिए पहुंचे जहां से ये तस्वीरें सामने आई है। हालांकि अभी तक कई लोगों को इस मैच का टिकट नहीं मिल पाया है जिसकी वजह से वह निराश है। लोग सोशल मीडिया पर जाने माने लोगों से टिकट जुगाड़ करने की बात कर रहे हैं। वहीं ब्लैक में भी टिकिट खरीदने के लिए लोग तैयार है। इस बार का मैच देखने के लिए लोग काफी ज्यादा उत्साहित है।

IND vs NZ 3rd ODI

Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews