लापरवाही करने वाले 6 अफसरों पर गिरी गाज, वेतन रोकने का नोटिस जारी

लापरवाही करने वाले 6 अफसरों पर गिरी गाज, वेतन रोकने का नोटिस जारी

रीवा। मध्य प्रदेश के सतना जिले में छह अधिकारियों के लापरवाकी बरतने के कारण वेतन रोकने का नोटिस जारी किया गया है। रीवा संभागायुक्त डॉ अशोक कुमार भार्गव ने यह नोटिस जारी किया है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार इन अधिकारियों द्वारा आर्थिक कल्याण योजना तथा स्वरोजगार में लापरवाही बरतने तथा वित्तीय वर्ष के 9 माह पूरे होने के बाद भी एक भी प्रकरण में ऋण वितरण न करने पर नोटिस दिया है। कमिश्नर ने सीएमओ कोटर अरूण ओझा, प्रभारी सीएमओ रामपुर बघेलान यशवंत ङ्क्षसह, प्रभारी सीएमओ उचेहरा कृष्णपाल ङ्क्षसह, प्रभारी सीएमओ चित्रकूट रमाकांत शुक्ला, सीएमओ मैहर अक्षत बुन्देला तथा सीएमओ न्यू रामनगर नगर परिषद घनश्याम मचार को नोटिस दिया है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews