PM मोदी का मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ दौरा आज, दोनों राज्यों को मिलेगी 57 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात

Rozgar mela

PM Modi MP CG Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे यहां वह 57000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले हैं। पीएमओ की ओर से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश की बीना रिफाइनरी में 50700 करोड़ की योजना के साथ अन्य 10 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। छत्तीसगढ़ के लोगों को भी प्रधानमंत्री के इस दौर से कुछ सौगात मिलने वाली है।

मध्य प्रदेश का दौरा

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री आज सुबह 11 बजे बीना पहुंच जाएंगे। यहां एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वो बीपीसीएल प्रदर्शनी का अवलोकन कर सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। हेलीपैड से पीएम सीधा जनसभा को संबोधित करने के लिए जाएंगे जिसे देखते हुए एक विशेष रथ तैयार किया गया है। कार्यक्रम में 2 लाख लोगों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

पीएम की मध्य प्रदेश को सौगात

मध्य प्रदेश के बीना में पीएम भारत पेट्रोलियम के को रिफाइनरी में बिजली और नवीकरणीय ऊर्जा निर्माण क्षेत्र की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा रतलाम में मेगा औद्योगिक पार्क, इंदौर में 2 आईटी पार्क और पूरे प्रदेश में 6 नए औद्योगिक पार्क की आधारशिला रखी जाएगी।

पीएम की छत्तीसगढ़ को सौगात

मध्य प्रदेश के पीएम छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। यहां वो 6350 करोड़ की रेल परियोजना देश को समर्पित करेंगे। एक लाख सिकल सेल परमिशन कार्ड के वितरण के साथ 9 जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लॉक की आधारशिला भी रखी जाएगी।

PM ने जताई खुशी

पीएम मोदी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के इस दौरे को लेकर काफी खुश है और उन्होंने अपनी भावनाओं को ट्वीट के जरिए जाहिर किया। उन्होंने लिखा कल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में रहने वाले मेरे परिवार के लोगों के लिए बेहतरीन दिन है। दोनों राज्यों के लिए केंद्र सरकार अच्छा काम कर रही है। इसी कड़ी में कल कई बड़ी योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का शुभ अवसर प्राप्त होगा। यह परियोजनाएं यहां रहने वाले लोगों के लिए खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews