सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने इनकम टैक्स का अधिकारी बनकर पंचायत सचिव से ठगी करने की कोशिश करने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो बालिग और दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि आरोपी सिवनी जिले के रहने वाले हैं। यह लोग पंचायत सचिव को ठगने की कोशिश कर रहे थे और ठगी करने के के लिए शिवम होटल में आकर रुके थे। पंचायत सचिव की सूचना पर जांच की गई और आरोपियों को पकड़ कर उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 420 और 419 आईपीसी का अपराध दर्ज किया गया है।
इनकम टैक्स का अधिकारी बनकर ठगी करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






