Hindi News

अवैध रूप से ले जाई जा रही 400 पेटी विदेशी शराब को पुलिस ने किया जब्त, विभाग की मिलीभगत की आशंका

Written by:Rishabh Namdev
Published:
राजधानी भोपाल में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब जब्त की गई है। इस तस्करी में विभाग की मिली भगत की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने लगभग 400 पेटी विदेशी शराब जब्त की है।
अवैध रूप से ले जाई जा रही 400 पेटी विदेशी शराब को पुलिस ने किया जब्त, विभाग की मिलीभगत की आशंका

भोपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महोबा रोड पर अवैध रूप से ले जाई जा रही 400 पेटी विदेशी शराब की खेप को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक शराब जब्ती के इस मामले में विभाग की मिली भगत की आशंका जताई जा रही है। दरअसल आबकारी विभाग के वेयरहाउस से शराब का अवैध परिवहन होना कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 400 पेटी विदेशी शराब जब्त कर ली है।

जानकारी के मुताबिक शहर पुलिस द्वारा एक ट्रक को रोका गया था और उसकी जांच की गई। जिसमें ट्रक में बड़ी मात्रा छुपाई गई शराब की बोतलें पुलिस को मिली। यह शराब की बोतले बिना वैध दस्तावेज के पाई गईं हैं, जिससे यह साफ हो गया कि यह तस्करी का मामला है।

पुलिस को ट्रक में रखी 400 पेटियां मिली

दरअसल सूचना मिलने पर शहर पुलिस ने महोबा रोड पर जांच का इरादा बनाया। जांच के दौरान पुलिस द्वारा इस संदिग्ध ट्रक को रोका गया था। शुरुआत में जब पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो चालक ने शराब की खेप के वैध दस्तावेज नहीं दिखाए। इसे देखते हुए पुलिस द्वारा ट्रक की अच्छे से तलाशी ली गई। वहीं जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो पुलिस को ट्रक में रखी 400 पेटियां मिली। दरअसल इन पेटियों में विदेशी शराब भरी हुई थी। इसकी अनुमानित कीमत लगभग लाखों रुपये हो सकती है।

अवैध शराब के ट्रक को जब्त किया गया

वहीं खुलासा होने के बाद पुलिस द्वारा इस अवैध शराब के ट्रक को जब्त किया गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने गहराई से छानबीन करने की बात कही। पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस तस्करी के पीछे किसका हाथ शामिल हो सकता हैं। हालांकि इस मामले में आबकारी विभाग के कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता हो सकती है। दरअसल विभाग के वेयरहाउस से इतनी बड़ी मात्रा में शराब की अवैध तस्करी होना बिना विभागीय मिलीभगत के संभव नहीं नजर आ रहा है। हालांकि इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews