
Protest against Shooting in Jabalpur : जबलपुर के भेड़ाघाट और बंदरकूदनी में फिल्म शूटिंग की गई। ऐसे में कुछ बजरंग दल के कार्यकर्ता और हिंदूवादी संगठनों की ओर से फिल्म शूटिंग को लेकर जमकर विवाद किया गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार के दिन मुंबई की टीम शूटिंग की लोकेशन देखने और प्रथम चरण की शूटिंग के लिए पंचवटी भेड़ाघाट और बंदरकूदनी में आई थी। इस दौरान फिल्म निर्माता राजकुमार हीरानी के नेतृत्व में टीम ने भेड़ाघाट क्षेत्र के लिए शूटिंग की लोकेशनओं का मुआयना किया। वहां दृश्य भी फिल्माया गए। लेकिन इसी बीच बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर विरोध किया गया।
जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन की अनुमति के बाद फिल्म निर्माता राजकुमार हीरानी द्वारा भेड़ाघाट के विभिन्न क्षेत्रों में शूटिंग की गई। इस दौरान लोकेशन पर फिल्म रिटर्न टिकट के कुछ दृश्य भी फिल्माए गए। ऐसे में दोपहर 12:00 बजे के बाद मुंबई टीम का काम पूरा हो गया और वह पैकअप किया जा रहा था। फिल्म शूटिंग को देखने के लिए लोगों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिला। वहीं व्यापारी लोग भी काफी खुश नजर आए। फिल्म की शूटिंग बंदरकूदनी के साथ पंचवटी में नर्मदा के दोनों तटों पर स्थित संगमरमर के ऊंचे ऊंचे पहाड़ों पर की गई।
[dgv_vimeo_video id=”782041065″]
लेकिन फिल्म के एक गाने के कुछ हिस्सों की शूटिंग के लिए शाहरुख़ खान की बाड़ी डबल का उपयोग किया गया। ऐसे में शाह रुख खान के अभिनय वाली इस फिल्म निर्माण का विरोध किया गया। विरोध-प्रदर्शन पंचवटी के पास स्थित नाव-घाट में की गई। हालांकि शूटिंग पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा क्योंकि शूटिंग पहले हो गई थी। विरोध को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि शाहरुख खान ने भगवा रंग का अपमान किया है। उन्होंने भगवा रंग के लिए अपशब्द भी बोले। आगे कहा गया कि लिहाजा बजरंग दल और विहिप ऐसे कलाकार एवं फिल्म-निर्माता का विरोध करता है। जबलपुर में किसी कीमत पर उनकी शूटिंग नहीं होने दी जाएगी।
