सांसद प्रज्ञा ठाकुर के महंगाई वाले बयान पर सज्जन वर्मा का पलटवार, कही बड़ी बात

सांसद प्रज्ञा ठाकुर के महंगाई वाले बयान पर सज्जन वर्मा का पलटवार, कही बड़ी बात

सीहोर, अनुराग शर्मा।  पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा (Sajjan Varma) ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) पर पलटवार किया है।  सीहोर जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित महंगाई के खुलाफ़ हल्ला बोल कार्यक्रम में शिरकत करने आये पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने भाजपा पर निशाना साधते हुवे महंगाई के लिए भाजपा सरकार को ही जिम्मेदार बताया।

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा महंगाई को कांग्रेस का प्रोपेगंडा बताने वाले बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहा कि पहले विश्वास सारंग और अब ये नई देवी प्रज्ञा ठाकुर आई हैं  जो महंगाई के लिए कांग्रेस को जिम्मेवार बता रही हैं।

ये भी पढ़ें – Indore Gang Rape : 12वीं की छात्रा को तीन युवकों ने बनाया अपनी हवस का शिकार, केस दर्ज

उन्होंने कहा कि भाजपा का तो हाल ही ये है कि जोर से बोलो और बार बार बोलकर गलत बात को सही सिद्ध करने का कार्य करें  इसके लिए इन्हें आरएसएस से ट्रेनिंग मिलती है।  उज्जैन कांड पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इसकी जांच चल रही है अगर दोषी पाए जाए तो गुनहगारों पर देषदोह का केस दर्ज किया जाये लेकिन अगर आरोप गलत निकले तो जिन लोगों ने गलत आरोप लगाने का कार्य किया है उन पर कार्यवाही की जाए।

ये भी पढ़ें – SEX RACKET : दूसरे राज्यों से आती थी लड़कियां, आपत्तिजक हालात में 14 गिरफ्तार, दवाईयां भी जब्त

सज्जन वर्मा ने कहा कि किसान, युवा, गरीब सब शिवराज सरकार में परेशान हैं। महंगाई आसमान छू रही है इसलिए कांग्रेस इनकी लड़ाई सड़क पर उतर कर लड़ रही है।

ये भी पढ़ें – Cabinet Meeting: मोदी सरकार का गन्ना किसानों को तोहफा, इतने रुपए बढ़ाया FRP

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews