सिवनी,डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में आए दिन बालिकाओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ (Molestation) और रेप (Rape) के मामले सामने आ रहे है। मध्यप्रदेश के सिवनी (Seoni) से भी छेड़छाड़ का मामला सामने आया है पर इस बार आरोपी के लिए छेड़छाड़ करना एक मुसीबत का सबब बन गया। जी हां, सिवनी के पांडिया छपारा में युवती के पिता का ही दोस्त उसके साथ छेड़छाड़ और बदसलूकी (Misbehave) करता था। एक बार आरोपी रामलाल सराठे ने युवती को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। जिसके बारे में युवती ने तुरंत अपने परिजनों को बता दिया। जिसके बाद क्या था लड़की के परिजनों ने 42 साल के रामलाल सराठे को घर बुलाया और लड़की के हाथों से जूते से पिटवाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा, लड़की ने जूते से अपने पिता के दोस्त को पीटा, देखें वीडियो
Written by:Gaurav Sharma
Published:
लेखक के बारे में
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →






