उज्जैन एयरपोर्ट का जल्द किया जाएगा निर्माण, 187 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च

Ujjain Airport

Ujjain Airport: मध्यप्रदेश (MP) के उज्जैन में लंबे समय से एयरपोर्ट (Airport) बनाने की मांग की जा रही है। महाकाल लोक (Mahakal Lok) बन जाने के बाद यहां पर आने वाले पर्यटकों की संख्या में बड़ी संख्या में इजाफा हुआ है। इसी को देखते हुए हर थोड़े दिन में यहां की हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में बदले जाने की मांग उठती है। इसी से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक दताना हवाई पट्टी का विस्तार कर इसे हवाई अड्डे का रूप दिया जाएगा। सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने भी उज्जैन में हवाई सेवाएं बढ़ाए जाने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक हवाई अड्डा बनाने के लिए भूमि का अधिग्रहण कर हवाई पट्टी की लंबाई चौड़ाई बढ़ाई जाएगी और बाउंड्री वॉल का निर्माण कर एयरपोर्ट लुक तैयार किया जाएगा। इसके अलावा वाकणकर पुल के पास स्थाई रूप से हेलीपैड का निर्माण भी होगा और डीआरपी लाइन के पास बने हेलीपैड पर एक लाउंज बनाया जाएगा। लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा करने के लिए प्रयास लगातार जारी है।

इन निर्माण कार्यों पर लगभग 187 करोड़ 70 लाख 77 हजार खर्च होने वाले हैं। मध्यप्रदेश में बस चुनिंदा शहर ही ऐसे हैं जहां पर जेट प्लेन उतारे जा सकते हैं। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लंबे समय से नया स्टेट जेट प्लेन खरीदने का विचार किया जा रहा है और पिछले 1 साल से इसकी प्रक्रिया जारी है। इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश की हवाई पट्टियों का विस्तार किया जा कर इन्हें जेट प्लेन उतारने के योग्य बनाने की तैयारी की जा रही है। उज्जैन की हवाई पट्टी को भी विस्तारीकरण के साथ एयरपोर्ट का लुक दिया जाएगा।

उज्जैन में एयरपोर्ट का विस्तार किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि महाकाल लोक के कारण उज्जैन में पर्यटन काफी बढ़ गया है। यही वजह है कि यहां पर हवाई सुविधाएं बढ़ाई जा रही है ताकि बड़े विमान के माध्यम से यात्री सीधा महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच सके और उन्हें ज्यादा दूरी तय ना करने पड़ें। अभी विमान इंदौर में उतारे जाते हैं जहां से पर्यटकों को उज्जैन जाना पड़ता है। उज्जैन एयरपोर्ट बन जाने से यात्री सीधा उज्जैन में उतर सकेंगे।

कुछ समय पहले जब केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) उज्जैन पहुंचे थे। तब उन्होंने उज्जैन एयरपोर्ट बनाए जाने के सवाल पर इसे प्रदेश सरकार (State Government) का निर्णय बताया था। उन्होंने कहा था कि जैसे ही सरकार से जमीन उपलब्ध करवा दी जाती है एयरपोर्ट तैयार कर दिया जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews