केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष को घेरा, ना खुद काम करते हैं और ना हमें करने देते हैं

केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष को घेरा, ना खुद काम करते हैं और ना हमें करने देते हैं

जबलपुर, संदीप कुमार। केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र खटीक (virendra khatik) की जन आशीर्वाद यात्रा आज जबलपुर पहुंची।  जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) से पहले केंद्रीय मंत्री पत्रकारों से रूबरू हुए जहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस वर्षाकालीन सत्र में जो हुआ है वह आज से पहले कभी नहीं देखा गया, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब नए मंत्रिमंडल का गठन कर मंत्रियों को जवाबदारी दी और लोकसभा एवं राज्यसभा में उनका परिचय करवाना चाहा तो विपक्ष ने हंगामा कर दिया।

हम भी रहे हैं विपक्ष में,पर ऐसा कभी नहीं किया

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने कहा कि यूपीए की सरकार में जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे और हम विपक्ष में बैठे थे पर हमने कभी ऐसा नहीं किया जो कि इस वर्षाकालीन सत्र में विपक्ष के नेताओं के द्वारा देखा गया।  उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग ना स्वयं जनता के लिए कुछ काम करते हैं और ना ही काम करने दे रहे हैं, जब हम विपक्ष में थे तब हम उन्हीं मुद्दों का विरोध करते थे जो कि जनहित का नहीं होता था पर इस समय ऐसा कुछ नहीं हो रहा है।

ये भी पढ़ें – PM Kisan : किसानों को जल्द मिलने वाली है खुशखबरी, मोदी सरकार ला रही खास योजना

जन आशीर्वाद को जनता से मिल रहा है प्यार 

इधर जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का कहना है कि हमारी आशीर्वाद यात्रा को जनता से बेहद प्यार मिल रहा है, अभी तक जिन सात स्थानों में हमारी यात्रा गई है वहां पर जनता आशीर्वाद देने के लिए उमड़ रही है, वहीं देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार महंगाई के मुद्दे पर सजगता से कदम बढ़ा रही है केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बहुत सारी चीजें जो देश में आयात की जाती थी और जिनको निर्यात भी किया जाता था उन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है, इधर पंजाब और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस में मची कलह को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह उनका आंतरिक मुद्दा है और इस पर निर्णय लेना कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का काम है।

ये भी पढ़ें – अशोक गहलोत की हुई एंजियोप्लास्टी, पीएम मोदी ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews