उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए मां पीताम्बरा के दर्शन

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री

दतिया, सत्येन्द्र रावत। उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) दो दिन के बुंदेलखंड दौरे (bundelkhand visit) पर हैं। योगी अपने बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे के दौरान दूसरे दिन सुबह यानी की आज सीमा से लगे मध्य प्रदेश के दतिया (datia) पहुंचे। दतिया जनपद में पहुचकर योगी ने वहां स्थित मां पीतांबरा (maa pitambara temple) माई के दर्शन किए।

आपको बता दें कि मां पीतांबरा माई के इस मंदिर को देश की सबसे शक्तिशाली तंत्र विद्या की शक्तिपीठ कहा जाता है। सबसे शक्तिशाली तंत्र विद्या की शक्तिपीठ वाली मां पीतांबरा माई के इस मंदिर में तंत्र साधनाएं लगातार होती रहती हैं। देश के लगभग सभी प्रमुख राजनेता, मुख्य हस्तियां एवं अन्य लोग दर्शन के लिए यहां आते रहते हैं।कई लोगों ने माना है कि मां पीतांबरा माई के इस मंदिर में मांगी गई उनकी मनोकामनाएं पूरी हुई हैं।

यह भी पढ़ें… MP News: निजी स्कूलों को बड़ा झटका- अगर ऐसा किया तो होगी सख्त कार्रवाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी आज सुबह शक्तिपीठ पहुंचकर मां पीतांबरा माई के दर्शन किए। इस दौरान योगी ने वहां कार्यरत साधु-संतों से भी मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ विधायक रवि शर्मा, सांसद अनुराग शर्मा सहित  कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews