Video: जन्म दिन की पार्टी में अश्लील डांस, हर्ष फायर भी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Video: जन्म दिन की पार्टी में अश्लील डांस, हर्ष फायर भी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर में एक बार फिर जन्म दिन की पार्टी में फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है।  इस बार पार्टी में अश्लील डांस भी हो रहा है, लोग डांस कर रही लड़की पर नोट लुटा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद  तक पहुँच गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने की कीमत में भारी गिरावट, खरीदने का सुनहरा अवसर

ग्वालियर में पिछले कुछ समय से जन्म दिन की पार्टियों (Birthday Party in Gwalior) के वीडियो वायरल हो रहे हैं , ये या तो नेता पुत्रों के होते हैं या दबंगों के परिवारों से जुड़े होते हैं। जन्म दिन के जश्न में मस्त युवा इसमें फायरिंग करते हैं बाद में मामला पुलिस के पास पहुँचता है और कार्रवाई होती है लेकिन धीरे धीरे ये ग्वालियर में चलन बनता जा रहा है।

ये भी पढ़ें – मौत के मुहाने पर बैठने को मजबूर हैं कई स्कूलों के बच्चे, कोरोना के चलते नहीं हुई मरम्मत

ताजा वायरल वीडियो जिला पंचायत ग्वालियर की प्रशासनिक समिति के सदस्य व भाजपा नेता सरदार सिंह परिहार (BJP Leader Sardar Singh Parihar) के बेटे आकाश के जन्म दिन का बताया जा रहा है हालाँकि एमपी बेकिंग न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताया जा रहा है कि 19 सितम्बर को सरदार सिंह परिहार के बेटे आकाश के जन्म दिन की पार्टी मुरार थाना क्षेत्र में स्थित उनके निबुआपुरा स्थित घर पर थी।

ये भी पढ़ें – MP Politics : कांग्रेस छोड़ने की अटकलों के बीच सामने आया अजय सिंह का बड़ा बयान

वायरल वीडियो में एक लड़की सपना चौधरी के हिट डांस नंबर तेरी आंख्या का ये काजल .. पर अश्लील डांस (Bar Girl Dance) करती दिखाई दे रही है और कुछ लोग उसपर नोट लुटाते दिख रहे हैं। लड़की बार डांसर बताई जा रही है।  वायरल वीडियो पुलिस के पास भी पहुंचा, एसपी अमित सांघी (SP Amit Sanghi) का कहना है कि शहर में धारा 144 लगी है ऐसे में हर्ष फायर करना और फिर वीडियो सोशल मीडिया पर डालना कानून का उल्लंघन है। एसपी का कहना है कि दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जल्दी गिरफ़्तारी  होगी और बन्दूक के लायसेंस निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा जायेगा।

[dgv_vimeo_video id=”614366073″]

[dgv_vimeo_video id=”614366304″]

[dgv_vimeo_video id=”614366707″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews