विश्व पर्यावरण दिवस: पौधे रोपकर ली पेड़ों और प्रकृति के संरक्षण की शपथ

विश्व पर्यावरण दिवस:  पौधे रोपकर ली पेड़ों और प्रकृति के संरक्षण की शपथ

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज शनिवार को दिन भर सामाजिक शैक्षणिक संस्थाओं और राजनीतिक ने कई कार्यक्रम आयोजित किये।  औद्योगिक क्षेत्र के लोगों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और लोगों से अपील की कि पर्यावरण क असंतुलन बनाये रखना है तो  पेड़ पौधे, जल, नदियां, पहाड़ अर्थात सम्पूर्ण प्रकृति का संरक्षण जरुरी है।

देश की अग्रणी टायर कंपनी जेके टायर में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जेके टायर इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बानमोर स्थित प्लांट में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नीम,पीपल, बरगद सहित अन्य महत्वपूर्ण करीब 300 पौधे रोप गए। संस्थान के एडवाइजर एचआर एन्ड आईआर पी  कुलकर्णी, जनरल मैनेजर प्रोडक्शन विजय सिंह, जनरल मैनेजर कमर्शियल एस के भार्गव, डिप्टी जनरल मैनेजर सिविल अजय चौधरी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधे लगाए।  इसके साथ ही सबसे वरिष्ठ कर्मचारी दशरथ सिंह तोमर ने भी पौधा लगाया। गौरतलब है कि फैक्टी में पहले से ही करीब 2 लाख पेड़ हैं जो वातावरण को शुद्ध करने में सहायक हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

             जेयू की पर्यावरण विज्ञान अध्ययनशाला में ऑनलाइन हुए कई कार्यक्रम

जीवाजी विश्व विद्यालय की पर्यावरण विज्ञान अध्ययनशाला में पर्यावरण दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का ऑनलाइन आयोजन किया गया।  जिसमें छात्रों ने अपने निवास स्थान पर ऑनलाइन पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया एवं इस वर्ष की थीम इकोसिस्टम रीस्टोरेशन के लिए शपथ ली l इस अवसर पर विभाग में ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी एवं सेमिनार का भी आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विषय विशेषज्ञों ने पारिस्थितिकी संग्रहण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किए l

ये भी पढ़ें – विश्व पर्यावरण दिवस पर सहज समागम फाउंडेशन संस्था द्वारा वृक्षारोपण

विभागाध्यक्ष अध्यक्ष डॉ हरेंद्र शर्मा ने बताया कि पर्यावरण की गिरावट को रोकने के लिए दैनिक व्यवहार में पर्यावरण संरक्षण को अपनाने की आवश्यकता है तथा जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से ही पारिस्थितिकी तंत्र एवं पर्यावरण को संग्रहित एवं संरक्षित जा सकता है l इस अवसर पर इंडियन साइंस कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रो एम जी तिवारी ने भी छात्रों का मार्गदर्शन किया उन्होंने छात्रों को लव द नेचर लव द फॉरेस्ट का संदेश दिया कार्यक्रम में प्रो आर के श्रीवास्तव जबलपुर, डॉ आर एन शर्मा डॉ रामबाबू, डॉ भावना सिकरवार, डॉ दीप्ति पांडे, सचिन आदि मौजूद थे।  ऑनलाइन प्रतियोगिता में विजय जोशी प्रथम, राजदीप मित्रा द्वितीय, वर्षा भदौरिया एवं कृति कपूर का तृतीय स्थान रहा l ऑनलाइन सेमिनार में राजदीप मित्रा को बेस्ट प्रेजेंटेशन का अवार्ड दिया गया।

ये भी पढ़ें – मारपीट के बाद दहशत में APO का परिवार और साथी कर्मचारी, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews