शादी बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने की है और सियासत पूरे महाराष्ट्र की गरमा गई है। एक्टर ने हाल ही में गौरी स्प्रैट के साथ तीसरी शादी की है। इसे लेकर भाजपा और कांग्रेस आमने सामने आ गए हैं। दरअसल बीजेपी नेता नितेश राणे ने आमिर खान को लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर बोल दिया था। इस पर अब कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सपरा की प्रतिक्रिया देखने को मिली है।
नितेश राणे के बयान पर चरण सिंह से पहले AIMIM नेता वारिस पठान की प्रतिक्रिया भी देखने को मिली थी। उन्होंने इसे नफरत फैलाने का तरीका कहा था। वहीं अब कांग्रेस प्रवक्ता का कहना है कि आमिर खान तो बहाना है, नफरत फैलाना इनका निशाना है।
क्या बोले चरण सिंह सपरा
सपरा ने कहा कि सवाल यह है कि किसी की निजी जिंदगी पर आप इस तरह की टिप्पणी करते हैं और निजी जिंदगी से अगर आप सियासी दुकान चलाना चाहते हैं तो वह गलत है। नितेश राणे मंत्री हैं, उन्हें महाराष्ट्र के विकास की बात करनी चाहिए उन्हें विवाद की बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा है कि आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं। कभी अपनी तरफ देखिए कहीं आप नफरत के ब्रांड एंबेसडर तो नहीं बन रहे।
मुंबई, महाराष्ट्र: कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने मंत्री नितेश राणे के बयान पर कहा, “आमिर खान तो बहाना है, नफरत फैलाना इनका निशाना है। सवाल ये है कि किसी की निजी जिंदगी पर अगर आप इस तरह की टिप्पणी करते हैं और निजी जिंदगी से अगर आप अपनी सियासी दुकान चलाना चाहते हैं, तो वो गलत… pic.twitter.com/YRV8py1h82
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 13, 2026
Video Credit: IANS
राम मंदिर मुद्दे पर क्या बोले
कांग्रेस प्रवक्ता को राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर बात करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि एक जघन्य अपराध हुआ है। मैं राम मंदिर का चंदा चोरी नहीं कहूंगा, मैं कहूंगा कि यह बड़ी डकैती है। इस डकैती के अंदर बहुत सारी खामियां है। ये हजारों करोड़ों का घोटाला है जो आज से नहीं चल रहा 4-5 साल से चल रहा है। सपरा ने कहा कि इस पर निर्मोही अखाड़े ने पहले भी आवाज उठाई थी। लेखा प्रभारी महिपाल सिंह की आवाज उठा चुके हैं।
मुंबई, महाराष्ट्र: कांग्रेस प्रवक्ता चरण सिंह सपरा ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर कहा, “देखिए, ऐसा है कि ये एक जघन्य अपराध हुआ है। इसे मैं राम मंदिर का चंदा चोरी नहीं कहूंगा, मैं कहूंगा कि ये बड़ी डकैती हुई है। और इस डकैती के अंदर बहुत सारी खामियां हैं। ये बहुत बड़ा घोटाला है,… pic.twitter.com/SGlp2QSUiH
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 13, 2026
Video Credit: IANS
पूछे ये सवाल
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि ये आरोप सालों से लगते रहे जिस पर महासचिव चंपत राय ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। अब SIT की कार्रवाई भी लीपापोती है। आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है लेकिन चंपत राय, अनिल मिश्रा, गोविंद गिरी और गोपाल राव का नाम एफआईआर में दर्ज क्यों नहीं किया गया।






