सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से की अपील, कहा – ‘MLC चुनाव में बने उम्मीदवार’, जानिए क्या है वजह?

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल रही है। दरअसल शरद पवार गुट की NCP की सांसद सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से इस चुनाव में उम्मीदवार बनने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि ठाकरे जैसे अनुभवी नेता का सदन में होना राज्य के लिए फायदेमंद होगा।
सुप्रिया सुले ने उद्धव ठाकरे से की अपील, कहा - 'MLC चुनाव में बने उम्मीदवार', जानिए क्या है वजह?

महाराष्ट्र में होने वाले विधान परिषद चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन में हलचल तेज हो गई है। दरअसल NCP (शरद पवार गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इस चुनाव में उम्मीदवार बनने की अपील की है। वहीं उनके बयान के बाद राज्य की सियासत में नए कयास लगाए जा रहे हैं। दरअसल सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा कि महाराष्ट्र में जल्द ही विधान परिषद चुनाव होने वाले हैं और उनके मुताबिक इस चुनाव में उद्धव ठाकरे को उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए।

— Supriya Sule (@supriya_sule) April 23, 2026

दरअसल उन्होंने कहा है कि ठाकरे राज्य के अनुभवी और सीनियर नेता हैं और उनका अनुभव सदन के कामकाज के लिए काफी उपयोगी रहेगा। सुप्रिया सुले ने विनम्र अपील करते हुए कहा कि ठाकरे इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करें।

कांग्रेस भी कर रही समर्थन

दरअसल महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव को लेकर अभी तक महाविकास अघाड़ी की ओर से आधिकारिक उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन सुप्रिया सुले के बयान के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि गठबंधन उद्धव ठाकरे के नाम पर विचार कर सकता है। वहीं इससे पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भी कहा था कि अगर उद्धव ठाकरे चुनाव लड़ने का फैसला लेते हैं तो कांग्रेस उनका समर्थन करेगी। इससे साफ है कि विपक्षी गठबंधन में ठाकरे को लेकर सकारात्मक माहौल बनता दिख रहा है।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव का पूरा कार्यक्रम

वहीं इस बार महाराष्ट्र विधान परिषद की कुल 10 सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया तय की गई है। इनमें से 9 सीटों के लिए नियमित चुनाव होंगे जबकि एक सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। दरअसल चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक उम्मीदवारों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 30 अप्रैल रखी गई है। उम्मीदवार 4 मई 2026 तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। मतदान 12 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और उसी दिन परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews