Mandla News: मातम में बदला शादी का माहौल, बारातियों से भरा वाहन पलटा, 5 की मौत

mandla, accident

मंडला, डेस्क रिपोर्ट। मंडला (mandla) के नारायणगंज के पास एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां बारातियों से भरा वाहन पलट गया। इस भीषण हादसे (accident) में पांच लोगों की मौत (5 deaths) जबकि 35 लोगों के घायल होने की खबर है। नारायणगंज के पास पोतला गांव में ये हादसा हुआ। घटना में बारातियों से भरी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गयी।

बारात जुझारी ग्राम पंचायत के देवडोंगरी से चंदेहरा गयी थी। शादी के बाद वापस लौटते वक्त ये भीषण हादसा हुआ जिसमें 5 लोगों की जान चली गयी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया। क्योंकि नारायणगंज स्वास्थ्य केंद्र घटनास्थल से पास था इसलिए घायलों को वहां ले जाया गया। लेकिन अस्पताल का आलम इस कदर खराब था कि घायलों की इलाज के लिए कोई सुविधा तक नहीं थी।

यह भी पढ़ें… Jabalpur News: HC की तल्ख़ टिप्पणी – क्या दिव्यांग होना अभिशाप है?

खबर है कि जिस लोडिंग वाहन में बाराती सवार थे उसमें क्षमता से अधिक लोग सवार थे। रास्ते मे वाहन बेकाबू होकर बिजली के खम्बे से जा टकराया और वाहन की रफ्तार तेज होने से वो पलट गया। इसमें 5 लोगों की मौत हो गयी और 35 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान सुखमनिया कुडापे, कमलेश उद्दे, ओमकार मरावी, आशाराम मरावी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews