दो सगे भाइयों समेत 3 मासूमों की डूबने से मौत, 7 घंटे सर्चिंग के बाद मिले शव

दो सगे भाइयों समेत 3 मासूमों की डूबने से मौत, 7 घंटे सर्चिंग के बाद मिले शव

मंदसौर| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) जिले में दो जुड़वाँ बच्चों समेत तीन मासूमों की डूबने से मौत हो गई| तीनों बच्चों की उम्र 10 से 13 वर्ष की है। यह तीनों बच्चे शुक्रवार से ही घर से लापता थे| शनिवार को करीब 7 घण्टों के रेस्क्यू (Rescue) के बाद शाम को तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए।

जानकारी के मुताबिक सीतामऊ में शनिवार को एक साथ तीन बच्चों की मौत हुई। शुक्रवार को यह तीनों बच्चे घर से निकले थे, जिनकी तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत की थी| अयोध्या बस्ती निवासी सुरेश बलाई ने शिकायत दर्ज करवाई की उसके दोनों जुड़वां बेटे नागेश और योगेश दोनों की उम्र 10 वर्ष है। दोपहर में घर से गौशाला में खेलने का कहकर गए थे। देर शाम तक भी दोनों नही लौटे तो वो खाती मोहल्ला निवासी कमलेश खाती के यहाँ ढूंढने पहुंचा। यहां पता चला कि उसका पुत्र दीपक 13 वर्ष भी दोपहर से घर नहीं लौटा।

इस बीच शनिवार सुबह आठ बजे तालाब किनारे एक बच्चे के शव की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तालाब में सर्चिंग शुरू की| शाम तक तीनों बच्चों के शव पुलिस और गोताखोरों ने निकाल लिए|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews