नियमों को ताक पर रख देशी शराब की दुकान पर ‘अंग्रेजी’ बेच रहे ठेकेदार

नियमों को ताक पर रख देशी शराब की दुकान पर ‘अंग्रेजी’ बेच रहे ठेकेदार

मन्दसौर। तरुण राठौर| संकट काल के इस दौर में शराब ठेकेदार ने आबकारी नियमो को ताक पर रख जमकर लूट खसौट मचा रखी है। यही नियमो की अवहेलना करते हुए देशी शराब की दुकानों पर विदेशी शराब बेची जा रही है। वहीं आबकारी विभाग उसकी इस मनमानी पर पूरी तरह से चुप है। जो कई सवालों को जन्म दे रही है कि ऐसे क्या रिश्ते है आबकारी विभाग से की व नियम तोड़ने पर भी कार्रवाई नहीं कर रहे|

इसका फायदा उठाते हुए ठेकेदार के गर्ग़े खुले आम लोगों को चोगने भाव में शराब दे रहे है। जबकि शराब की बोटल पर रेट कम है। यही नहीं ठेकेदार ने ठेके पर रेट लिस्ट नही लगा रखी है। वहीं एक के ठेके होने के बाद भी सभी ठेकों पर रेट अलग अलग है। जिसकी वजह से आम लोग मजबूरी में बैलेक में शराब खरीद रहे है। जो उन्हें कम भाव में मिल रही है। जिससे नगर सहित क्षेत्र में बैलेक में शराब बेचने का कारोबार फल फूल रहा है। इसकी वजह से कभी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं कुछ पहले हुए मर्डर केस में अवैध रूप शराब बेचने वाले युवक का नाम आया था। यही नही शराब ठेकेदार की हटधर्मिता के चलते जहरीली शराब 20 20 रुपए में मिल रही है। ओर लोग उससे बड़ी तादाब में पी रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews