लोकायुक्त का एक्शन, रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया पटवारी

लोकायुक्त का एक्शन, रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया पटवारी

मंदसौर, तरुण राठौर| मध्य प्रदेश में कोरोना संकट के बीच रिश्वत का खेल भी जारी है| प्रदेश के मंदसौर में शुक्रवार को उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।भूमि नामांतरण के बाद पावती देने के लिए फरियादी से रिश्वत मांगी गई थी|

मिली जानकारी के मुताबिक उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने बगदीराम धाकड़ पटवारी हल्का नंबर 22 साठखेड़ा गरोठ जिला मंदसौर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दीपक राठौड़ ने पटवारी के खिलाफ लोकायुक्त में शिकायत की थी|

शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम ने बगदीराम धाकड़ को फरियादी दीपक राठौड़ से 1000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बगदीराम ने भूमि नामांतरण के बाद पावती देने के लिए फरियादी से 1000 रुपए की मांग की थी। आवेदक की मां के नाम की भूमि नामांतरण के पश्चात पावती तैयार करने के एवज में रिश्वत लेते हुए पटवारी को आज उनके निजी ऑफिस गरोठ में टीम ने पकड़ा है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews