MP Breaking News

मंदसौर कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला शांति समिति की बैठक, राजसी सवारी और आगामी त्योहारों की व्यवस्था पर की गई चर्चा

मंदसौर में निकलने वाली पशुपतिनाथ महादेव की राजसी सवारी और आने वाले त्योहारों को देखते हुए कलेक्टर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कई निर्णय लिए गए।
Mandsaur

मंदसौर पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आने वाले त्यौहारों के मद्देनजर एक प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर दिव्यांक सिंह की अध्यक्षता में ये जिला स्तर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

त्योहारों के बीच कानून व्यवस्था, यातायात, सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं को किस तरह से सुचारू रूप से चलाना है। इस बारे में अधिकारियों और समिति के सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया गया। सावन के तीसरे सोमवार पर यहां भगवान पशुपतिनाथ की सवारी भी निकाली जाने वाली है। उसकी व्यवस्था पर भी विचार विमर्श किया गया।

शांति और सौहार्द से माने त्योहार

इस बैठक के दौरान कलेक्टर ने सभी त्योहारों को पारंपरिक, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में बनाने की बात कही है। सभी आयोजक मंडलों से पारंपरिक वाद्य यंत्र और ढोल का उपयोग करने को कहा गया है। डीजे के इस्तेमाल से बचने और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग इस तरह से करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कि आमजन को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इन त्योहारों की व्यवस्था पर हुई चर्चा

बैठक के दौरान तृतीय सोमवार को निकलने वाली पशुपतिनाथ महादेव की पालकी, आखिरी सावन सोमवार को निकालने वाली राज से सवारी, ईद मिलादुन्नबी, रक्षा बंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गोगा नवमी, डोल ग्यारस, गणेश चतुर्थी और अनंत चतुर्दशी जैसे आने वाले पर्वों के दौरान किस तरह की व्यवस्था रखनी है उस पर विस्तृत चर्चा की गई।

जर्जर भवन और अतिक्रमण हटाने के निर्देश

कलेक्टर ने राजसी सवारी मार्ग से अतिक्रमण हटाने और जर्जर मकान की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जो संकरे रास्ते और गालियां है, उन्हें भी अवस्थित करने को कहा गया है। यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मार्ग में पुरानी गाड़ियां खड़ी ना रहे। इसके अलावा स्वच्छता, बिजली, पेयजल, मेडिकल एंबुलेंस और यातायात की पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए, ऐसे निर्देश दिए गए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
मंदसौर कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला शांति समिति की बैठक, राजसी सवारी और आगामी त्योहारों की व्यवस्था पर की गई चर्चा