MP Breaking News

Bhopal School Holiday: छात्रों को राहत, भारी बारिश के चलते 11 अगस्त को भी स्कूलों में अवकाश घोषित, आदेश जारी

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारी बारिश के चलते प्रशासन ने स्कूलों में 11 अगस्त​ को भी अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किया है।
School Holiday

भोपाल: मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से कई जिलों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नदी-नाले उफान पर हैं कई सड़कें जलमग्न हैं और कुछ इलाकों लोग अपने घरों से तक बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। राजधानी भोपाल में भी तेज बारिश की स्थिति देखी जा रही है। इतना ही नहीं, भारी बारिश का असर अब बच्चों की पढ़ाई पर भी दिखाई देने लगा है।

बता दें कि जलभराव और खराब मौसम के कारण कई जगह छात्र स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे हालात को देखते हुए भोपाल में छात्रों के हित में प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भोपाल में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को भी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

बारिश के चलते लिया गया फैसला

जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक भोपाल जिले में संचालित स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। बारिश और मौजूदा मौसम की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

ज्ञात हो कि भोपाल में सोमवार को भी बारिश के कारण स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई थी। मंगलवार के लिए जारी नए आदेश के बाद लगातार दूसरे दिन स्कूलों में विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews