MP Breaking News

छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

एमपी के छतरपुर में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जिसके बाद तीनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Chhatarpur News

मध्यप्रदेश के छतरपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र के बम्होरी पुरवा में एक महिला ने अपने दो बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि बम्हौरी पुरवा गांव की करीब 21 वर्षीय महिला भगवती कुशवाहा ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के चलते अपने दो बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। दोनों बच्चों की उम्र करीब दो और तीन वर्ष बताई जा रही है। इस घटना में महिला समेत दोनों बच्चों की मौत हो गई।

शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से तीनों शवों को कुएं से बाहर निकाला। इस हृदय विदारक घटना के बाद से पूरे गांव और पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर घरेलू विवाद के मुख्य कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है।

खेल में रहता था परिवार

बताया जा रहा है कि परिवार गांव के बाहर खेत पर रहता था। ग्रामीणों के अनुसार महिला और उसके पति के बीच शराब को लेकर विवाद होता था। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना के कारणों की पुष्टि के लिए जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
छतरपुर में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस - MP Breaking News