MP Breaking News

मंदसौर में भीषण सड़क हादसा, कार से टकराकर डिवाइडर में घुसी बाइक, 3 युवक गंभीर घायल

मंदसौर में एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला। यहां तीन युवकों की बाइक कार से टकराने के बाद डिवाइडर में जा घुसी। तीनों को गंभीर चोट आई है और इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Mandsaur

मंदसौर के गुराडिया फंटे पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा देखने को मिला जिसमें तीन दोस्त भीर रूप से घायल हो गए हैं। यह तीनों अपने घर लौट रहे थे और उसी समय दुर्घटना का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक उनकी बाइक पहले कार से टकराई उसके बाद डिवाइडर में घुस गई।

इस हादसे में मोइन, गोलू और अदनान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के तुरंत बाद तीनों घायलों को टोल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो युवकों की स्थिति गंभीर है, जिस वजह से उन्हें निजी अस्पताल भेजा गया है। वहीं एक युवक का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है।

कैसे हुआ हादसा

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दावतखेड़ी के रहने वाले मोइन, अदनान और गोलू रविवार शाम करीब 5 बजे मोटरसाइकल से बोतलगंज गए थे। यहां एक दोस्त से मिलने के बाद ये तीनों वापस घर लौट रहे थे। गुराड़िया फंटे के पास इनकी बाइक अनियंत्रित हो गई।

अनियंत्रित बाइक पीछे से आ रही एक कार से टकराई, जिससे संतुलन ज्यादा बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर में घुस गई। जोरदार टक्कर की वजह से तीनों युवक सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोट लग गई।

गंभीर है युवकों की हालत

इस घटना में अदनान नामक युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। जिस वजह से उसे निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। गोलू के चेहरे पर गंभीर चोट आई है और शरीर के अलग-अलग हिस्से में चोट लगी है। उसे भी इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किया गया है। मोइन को सिर, चेहरे और हाथ में चोट लगी है और उसका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
मंदसौर में भीषण सड़क हादसा, कार से टकराकर डिवाइडर में घुसी बाइक, 3 युवक गंभीर घायल