MP Breaking News

मंदसौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 44 किलो अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर को भी पकड़ा

मंदसौर की नारायणगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 44 किलोग्राम डोडाचूरा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Mandsaur Police

मंदसौर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मुखबिर की सूचना के आधार पर और अलग-अलग जगह दबिश देकर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अब नारायणगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

नारायणगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 44 किलो डोडाचूरा के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए अवैध मादक पदार्थ की कीमत 88 हजार रुपए बताई जा रही है। इसी के साथ तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 6 लाख रुपए की मारुति स्विफ्ट कार, दो मोबाइल फोन और एक एयरटेल डोंगल भी बरामद हुआ है।

घेराबंदी कर की गई कार्रवाई

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक से यह सूचना मिली थी कि खेजड़ी फंटा से इरली रोड की ओर एक कार के जरिए डोडाचूरा की तस्करी की जा रही है। इसके बाद पुलिस की टीम ने भोपाल सिंह के कुएं के पास घेराबंदी की। इस दौरान जब कार को रोककर तलाशी ली गई तो इसमें से 44 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

ये डोडाचूरा आरोपी रविंद्र बेड़ा निवासी बेड़ों की ढाणी, गजसिंहपुरा जोधपुर राजस्थान तस्करी के लिए कार के जरिए लेकर रहा था। इसे अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की पूछताछ में इसने बताया है कि यह मादक पदार्थ उसे जितेंद्र सिंह उर्फ लाल सिंह सोंधिया निवासी भांगी पिपलिया से मिला था। निशानदेही के आधार पर पुलिस ने जितेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।

कार और मोबाइल भी बरामद

44 किलो डोडाचूरा के साथ पुलिस ने आरोपी से 6 लाख रुपए की मारुति स्विफ्ट कार, 16 हजार रुपए की अनुमानित कीमत के दो मोबाइल और 1 हजार रुपए कीमत का एयरटेल डोंगल जब्त किया है।

एनडीपीएस एक्ट में अपराध क्रमांक 252/26 के तहत धारा 8/15 और 29 के तहत इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर डिमांड करने की तैयारी कर रही है। इनसे पूछताछ कर डोडाचूरा के स्रोत, तस्करी के नेटवर्क और डिलीवरी के संबंध में जानकारी निकाली जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews
मंदसौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 44 किलो अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार, सप्लायर को भी पकड़ा