MP Breaking News

श्रीलंका में गूंजा जन-गण-मन, भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगा फहराकर मनाया आजादी का पर्व, BCCI ने शेयर किया वीडियो

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच से पहले टीम इंडिया ने अपने कैंप के बाहर तिरंगा फहराकर भारत की आजादी का पर्व मनाया। बीसीसीआई ने इसका वीडियो शेयर किया है।
Team India

हर साल 15 अगस्त आते ही देश तिरंगे के रंग में रंग जाता है। स्कूलों, सरकारी कार्यालयों और घरों से लेकर देश के प्रमुख स्मारकों तक स्वतंत्रता दिवस की रौनक दिखाई देती है। आज भारत अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। तो वहीं हमारे देश की क्रिकेट टीम ने भी श्रीलंका की धरती पर शान से तिरंगा फहराया है। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

बता दें कि 15 अगस्त 2026, शनिवार से भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो गया है। भले ही भारतीय टीम इस समय देश से बाहर श्रीलंका दौरे पर है, लेकिन खिलाड़ियों ने स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर विदेश की धरती पर भी देशभक्ति का जज्बा दिखाया।

बता दें कि टेस्ट मैच शुरू होने से पहले भारतीय खिला​ड़ी एक जगह पर एकत्रित हुए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर ने तिरंगा फहराया और पूरी टीम ने एक साथ राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना व्यक्त की। इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है।

आज दिन भारतीय टीम के लिए बेहद ही खास

बता दें कि एक तरफ भारत अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा है तो वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी आज का​ दिन किसी उपलब्धि से कम नहीं है। ऐसा इसिलए क्योंकि क्रिकेट जगत में भारतीय क्रिकेट टीम ने आज श्रीलंका के साथ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे टेस्ट मैच के साथ अपना 600वां टेस्ट मैच पूरा कर लिया। इस उपलब्धि के ऐसा कारनाम करने वाली टीम इंडिया दुनिया की तीसरी टीम बन गई है।

सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीमें

भारत से पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया 600 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इंग्लैंड ने अब तक 1097 टेस्ट मैच खेले हैं और वह 1000 से अधिक टेस्ट खेलने वाला दुनिया का इकलौता देश है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के नाम 883 टेस्ट मैच दर्ज हैं। भारत के बाद वेस्टइंडीज का नंबर आता है, जिसने अब तक 596 टेस्ट मैच खेले हैं। ऐसे में वेस्टइंडीज जल्द ही 600 टेस्ट मैच पूरे करने वाली टीमों की सूची में शामिल हो सकता है। वहीं, न्यूजीलैंड 487 टेस्ट मैचों के साथ इस सूची में चौथे स्थान पर है।

दोनों टीमों की प्लइंग-11

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंडू मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशर नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
श्रीलंका में गूंजा जन-गण-मन, भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगा फहराकर मनाया आजादी का पर्व, BCCI ने शेयर किया वीडियो - MP Breaking News