डोडाचुरा तस्करों की साजिश हुई नाकाम, पुलिस ने 18 क्विंटल डोडाचुरा सहित टेंकर किए जब्त

डोडाचुरा तस्करों की साजिश हुई नाकाम, पुलिस ने 18 क्विंटल डोडाचुरा सहित टेंकर किए जब्त

Mandsaur News : मध्य प्रदेश के मंदसौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जोधपुर से कब्जे वाले टेंकर की स्किम में छिपाकर रखा कुल 18 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जब्त किया है, जिसकी कुल कीमत 36 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके साथ ही पेट्रोल टेंकर को भी जब्त कर लिया है, जिसकी कीमत 10 लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही, मौके पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, तीन आरोपी मौके से फरार हो गए है। जिनकी तलाश जारी है।

अवैध कारोबारियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई

बता दें पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा समस्त थाना प्रभारी को अवैध मादक पदार्थ का परिवहन और विक्रय पर रोकथाम कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए हैं, जिसके बाद से ही लगातार अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी तहत एक इंडियन ऑइल लिखा हुआ नीले-सफेद रंग के पट्टे वाला टेंकर क्र. RJ04GA1946 में डोडाचुरा लेकर बोलिया तरफ से सुवासरा की ओर जा रहा था। तभी पुलिस ने कार्रवाई करते हुऐ हनुमान मन्दिर के पास वाहन को रोककर तलाशी ली।

अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जब्त

तलाशी के दौरान गाड़ी से 180 सफेद कट्टो में रखा कुल 18 क्विंटल अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जब्त किया गया और मौके से चार आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीन आरोपी फरार हो गए। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों से डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध में पुछताछ की जा रही है। इस दौरान आरोपियों ने बताया कि, हनुमानराम पिता झालाराम जाट निवासी जालौर खारी राजस्थान को डोडाचुरा दिया जाना था। बता दें आरोपीयों के खिलाफ थाना सीतामऊ पर अपराध क्रमांक 743/22 धारा 8/15, 25, 29 NDPS ACT का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इन लोगों का रहा विशेष योगदान

इस कार्य में निरीक्षक दिनेश प्रजापति, साताखेड़ी चौकी प्रभारी उनि शुभम व्यास, आऱक्षक 118 प्रेम कुमार रावत, आऱक्षक 702 विजय सिह, आऱक्षक 834 अरुण शर्मा, आऱक्षक 310 विक्रम सिंह, आऱक्षक 17 नरेन्द्र सिंह, सैनिक नरेन्द्र सिंह का विशेष योगदान रहा।

मंदसौर से कमलेश सारडा की रिपोर्ट 

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews