Realme V Flip और Realme V30 से हटा पर्दा, फीचर्स का भी हुआ खुलासा, जल्द होगी लॉन्चिंग

Realme V Flip और Realme V30 से हटा पर्दा, फीचर्स का भी हुआ खुलासा, जल्द होगी लॉन्चिंग

Realme V30 Series: बहुत जल्द मार्केट में रियलमी अपने नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने अपने तीन फोन्स से पर्दा हटा डिय है। Realme V Flip और वी30 सीरीज की लॉन्चिंग बहुत जल्द होने वाली है। सब तक फोल्डेबल स्मार्टफोन “वी फ्लिप” के फीचर्स को लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन वी30 सीरीज के स्पेसिफिकेशन और लॉन्च की तारीख दोनों ही सामने आ चुके हैं।

Realme V30

कंपनी के ऑफिशियल वेबसाईट पर रियलमी वी30 और रियलमी वी30टी की लिस्टिंग हो चुकी है। 9 फरवरी 2023 को इसकी पेशकश होने वाली है। यह कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स में से एक होगा। दोनों ही मॉडल्स की डिजाइन और खासियत एक-दूसरे से काफी मिलते-जुलते हैं। दोनों ही डिवाइस के दो स्टोरेज मॉडल्स उपलब्ध होंगे, जिसमें 6जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज और 8जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज शामिल है। Realme V30 की शुरुआती कीमत करीब 13,400 रुपये और Realme V30T की शुरुआती कीमत 15,800 रुपये तक हो सकती है।

Realme V30T

स्मार्टफोन्स के दो कलर ऑप्शन मिलेंगे। दोनों में मीडिया टेक डायमेनसीटी 700 SoC प्रोसेसर और 6.5 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा साथ ही ये एंड्रॉयड 12 पर आधारित है। दोनों में Dewdrop नोच डिजाइन मिलती है। इसके अलावा 5,000mAh की बैटरी और 10W की फास्ट चार्जिंग सुविधा भी इस बजट फ़्रेंडली स्मार्टफोन्स में मिलेंगे। कैमरा की बात करें तो नए रियल वी-30 सीरीज में डुअल रियर कैमरा सेटअप 13 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा और 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर के साथ मिलता है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा भी जोड़ा गया है।

वहीं बात Realme V Flip की करें तो यह कंपनी का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन है। इसके दो कलर उपलब्ध होंगे, जिसमें गोल्डनं और ब्लैक शामिल है। बैक में दो सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। साइड में पॉवर बटन और वॉल्यूम बटन देखा जा रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews