Google Pixel 7 Mini मचाएगा धमाल, छोटी होगी स्क्रीन, मिलेगी वायरलेस चार्जिंग, ऐसे होंगे फीचर्स, यहाँ जानें

Google Pixel 7 Mini मचाएगा धमाल, छोटी होगी स्क्रीन, मिलेगी वायरलेस चार्जिंग, ऐसे होंगे फीचर्स, यहाँ जानें

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। इस साल गूगल पिक्सल 7 सीरीज लॉन्च हो चुका है। जिसके बाद से ही अन्य कई मॉडल को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। गूगल पिक्सल 7 सीरीज में गूगल पिक्सल 7 और गूगल पिक्सल 7 प्रो शामिल हैं। अब Google Pixel 7 Mini को लेकर नई अपडेट सामने आ चुकी है। अफवाएं हैं की कंपनी गूगल पिक्सल 7 मिनी पर काम कर रही और जल्द ही मार्केट में इसकी पेशकश भी हो सकती है। यह कंपनी का स्मॉलर वर्ज़न होगा।

यह भी पढ़ें…Sarkari Naukari: नेशनल हाउसिंग बैंक में निकली कई पदों पर भर्ती, 1 लाख से अधिक की सैलरी, जानें आयु-पात्रता

रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल गूगल दो नए मॉडल पर काम कर रहा है। जिसमें Lynx और Felix शामिल है। Felix फोल्डेबल स्मार्टफोन है। लेकिन Lynx को पिक्सल 7 मिनी बताया जा रहा है। Lynx का कोड नेम L10 है। हालांकि अब भी Lynx मॉडल को लेकर कोई भी कन्फर्म घोषणा नहीं हुई है। कंपनी ने भी अभी तक गूगल पिक्सल 7 मीनी को लेकर कोई अपडेट नहीं दी है। Kuba के रिपोर्ट के मुताबिक Lynx तीसरा हाई-एंड पिक्सल फोन होगा। Lynx में सैमसंग GN1 मेन कैमरा और सोनी IMX787 कैमरा भी मिल सकता है। वहीं फ्रंट में दो सोनी IMX787 कैमरा मिलने की बात भी कही जा रही है।

यह भी पढ़ें…Twitter में बड़ा बदलाव, ब्लू टिक सब्स्क्रिप्शन के लिए देना होगा यूजर्स को पैसा! इतना लेगा चार्ज, जानें यहाँ

रिपोर्ट की माने तो Lynx यानि गूगल पिक्सल 7 मिनी में वायरलेस चार्जिंग मिल सकता है। इसके अलावा इस मॉडल में Qualcomm वाईफाई 6E+ ब्लूटूथ चिप भी मिल सकता है। वहीं बात इसके डिस्प्ले की करें तो पिक्सल 7 मिनी में अन्य पिक्सल मॉडल के मुकाबले इंफीरियर डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन मिल सकता है। इससे पहले डिजिटल चैट स्टेशन ने सितंबर में यह दावा किया था की गूगल पिक्सल 7 मिनी का कोडनेम “Neila” हो सकता है। बता दें की कंपनी ने अपने इस मॉडल को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews