Google Pixel 8a मचाएगा धमाल, लॉन्च से पहले हट गया डिजाइन से पर्दा, 4 रगों में होगा उपलब्ध, फीचर्स भी लीक, जानें सबकुछ

google pixel 8a

File Pic.

Google Pixel 8a: गूगल पिक्सल 8a लंबे समय से सुर्खियों में है। कई बार फोन से संबंधित जानकारी सामने आ चुकी है। अब स्मार्टफोन के डिजाइन, फीचर्स और कलर ऑप्शन से जुड़ी बड़ी अपडेट आई है। लीक के मुताबिक डिवाइस 4 खूबसूरत रंगों में उपलब्ध होगा, जिसमें मिंट ग्रीन के साथ-साथ ब्लैक, व्हाइट और ब्लू भी शामिल है।

पिक्सल 8a का डिजाइन

हैंडसेट के डिजाइन का खुलासा भी चुका है। इसका कैमरा मॉड्यूल Pixel 8 जैसा ही है। पिक्सल 7a की तरह पिक्सल 8ए भी मैट फिनिश रियर पैनल के साथ मार्केट में दस्तक दे सकता है।

स्मार्टफोन के फीचर्स

नया गूगल पिक्सल फोन 6.1 इंच OLED फुल एचडी प्लस 90Hz डिस्प्ले के साथ आ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक डिवाइस Tensor G3 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ में 8 जीबी LPDDR5 रैम और 128जीबी/256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकता है। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित होगा। 4,500mAh की बैटरी के साथ 27W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

कैमरा के बारे में

अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में 64 मेगापिक्सल सोनी IMS787 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ का मिल सकता है। इसके अलावा बैक में 13 मेगापिक्सल IMX712 अल्ट्रा वाइड सेंसर और फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलने की संभावना है।

कब लॉन्च होगा फोन?

पिक्सल 8a पिछले साल लॉन्च हुए पिक्सल 7a का सक्सेसर है। कहा जा रहा है कि यह पिक्सल 8ए का किफायती वर्जन होगा। यह I/O 2024 ईवेंट के दौरान लॉन्च हो सकता है। हालांकि कंपनी ने फोन को लेकर अब तक कोई भी घोषणा नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews