Google Pixel Fold 2: गूगल का नया फोल्डेबल स्मार्टफोन मचाएगा तहलका, बड़े डिस्प्ले के साथ होगा लॉन्च, रेंडर्स लीक, जानें सबकुछ

Google Pixel Fold 2

Google Pixel Fold 2: मार्केट में जल्द ही गूगल के नए फोल्डेबल स्माटफोन की एंट्री हो सकती है। गूगल पिक्सल फोल्ड 2 के रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। पहला लुक सामने आ चुका है। प्रोसेसर, स्टोरेज, कैमरा और डिजाइन से भी पर्दा हट चुका है। पिक्सल फोल्ड 2 पिछले मॉडल से काफी अलग हो होगा। अक्टूबर 2024 में नया फोल्डेबल स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 9 सीरीज के साथ लॉन्च हो सकता है

ऐसा होगा डिस्प्ले

पिक्सल फोल्ड 2 के डिस्प्ले और कैमरा में बड़ा अपग्रेड मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें पहले से अधिक बड़ा डिस्प्ले, पतले स्क्रीन बैजल के साथ मिलेगा। स्मार्टफोन का आउटर डिस्प्ले 6.4 इंच और इनर डिस्पले 7.9 इंच का होगा। बता दें कि पिक्सल फोल्ड 1 में 5.8 इंच का आउटर डिस्प्ले और 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले मिलता है।

Google Pixel Fold 2

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

गूगल पिक्सल फोल्ड 2 गूगल Google Tensor G4 चिपसेट से लैस होगा। साथ में 16GB रैम और 256 जीबी UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगा। डिवाइस एल्युमिनियम फ्रेम के साथ लॉन्च होगा। यह एंड्रॉयड 15 ओएस पर आधारित हो सकती है।

Google Pixel Fold 2

कैमरा भी होगा अपडेट

हैंडसेट में मैन वाइड कैमरा के साथ-साथ अल्ट्रा वाइड कैमरा, एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक रियल कैमरा एलईडी फ्लैशलाइट के साथ मिल सकता है।

भारत में बनेंगे पिक्सल फोन

गूगल ने पिक्सल फोन को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। भारत में पिक्सल फोन बनाए जाएंगे। इससे पहले चीन में स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग हो रही थी। अक्टूबर में प्रॉडक्शन शुरू हो सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews