HTC U23 Pro का लॉन्च कन्फर्म, इस तारीख को कर लें नोट, कंपनी ने जारी किया टीज़र, लीक हुए फीचर्स

HTC U23 Pro का लॉन्च कन्फर्म, इस तारीख को कर लें नोट, कंपनी ने जारी किया टीज़र, लीक हुए फीचर्स

New Smartphone 2023: एचटीसी अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है, जिसका नाम HTC U23 Pro 5G है। कंपनी ने टीज़र जारी करते हुए इसकी घोषणा कर दी है। लॉन्च की तारीख भी कन्फर्म कर दी है। नया एचटीसी यू23 प्रो लंबे समय से सुर्खियों में है, इसके फीचर्स हाल ही में लीक हुए थे। डिवाइस से जुड़ी कई जानकारी अब तक सामने आ चुकी है। इसकी पेशकश 18 मई, 2023 को होगी।

स्मार्टफोन के फीचर्स लीक हो चुके हैं। यह 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ मार्केट में एंट्री ले सकता है। संभावनाएं है कि एचटीसी यू23 प्रो कंपनी के Viverse VR प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होगा। साथ ही यह Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट से लैस होगा। साथ में 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलेगा।

लीक हुई जानकारी के मुताबिक डिवाइस के बैक में 4 कैमरा नजर आ सकता है, जिसमें 108 मेगापिक्सल मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ शामिल हैं। कैमरा सेटआप से जुड़ी अन्य कोई भी जानकारी सामने नहीं आई हो। कहा जा रहा है कि डिवाइस एंड्रॉयड 13 ओएस  पर आधारित होगा। इसके अलावा 4600mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। फोन को कंपनी के मिड-रेंज डिवाइसेस में से एक बताया जा रहा है।

बता दें कि एचटीसी की फ्लैगशिप U-सीरीज के कई स्मार्टफोन्स लॉन्च हो चुके हैं। सीरीज का आखिरी मॉडल HTC U12+ था, जिसे साल 2018 में लॉन्च किया गया था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews