भारत में तलहका मचाने आ रहा है Moto G72, कुछ दिनों में होगा लॉन्च, मिलेगा 108MP का कैमरा, जानें सबकुछ

भारत में तलहका मचाने आ रहा है Moto G72, कुछ दिनों में होगा लॉन्च, मिलेगा 108MP का कैमरा, जानें सबकुछ

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। मार्केट में बस कुछ दिनों में ही Moto G72 लॉन्च होने वाला है। इसकी लॉन्च की तारीख भी कंपनी ने कन्फर्म कर दी है। 3 अक्टूबर 2022 को भारत में Moto G72 लॉन्च होगा। बता दें की Moto G72 की भारत में लॉन्च होने वाला पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जो बिलियन कलर 10-बिट 120Hz pOLED डिस्प्ले के साथ आएगा। स्मार्टफोन का हाइलाइट पॉइंट इसका कैमरा है।

Moto G72 में यूजर्स को 108 मेगापिक्सल का कैमरा नजर आ सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर Moto G72 की बिक्री शुरू होगी। स्मार्टफोन के फीचर्स का खुलासा फ्लिपकार्ट के माइक्रोसाइट पर हो चुका है। यह स्मार्टफोन Moto G71 का उत्तराधिकारी बताया जा रहा है। इसकी डिजाइन कन्फर्म हो चुकी है। स्मार्टफो में पंच-होल pOLED डिस्प्ले 120Hz के साथ मिलता है। स्मार्टफोन में इन स्क्रीन फिंगरप्रिन्ट सेंसर दिया गया है।

बैक में स्क्वेर शेप का कैमरा मॉड्यूल है। जिसमें 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, अल्ट्रा वाइड लेंस और डेप्थ यूनिट है। साथ ही स्मार्टफोन में डुअल स्पीकर्स ट्यूनड Dolby Atmos दिया गया है। Moto G72 के दो कलर भारत में उपलब्ध होंगे, जिसमें मेटीऑराइट ग्रे और पोलर ब्लू कलर शामिल है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें थिंक शील्ड सेक्यूरिटी दी गई है। इस स्मार्टफोन को मीडिया टेक हेलिओ G99 प्रोसेसर से लैस किया गया है। एंड्रॉयड 12 पर आधारित इस स्मार्टफोन में 6जीबी एलपीडीडीआर4X रैम और 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिलता है। साथ ही Moto G72 में 5,000mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिलेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews