OnePlus ने यूजर्स को दी गुड न्यूज, 16 पुराने स्मार्टफोन में मिलेगी 5G नेटवर्क की सुविधा, देखें पूरी लिस्ट

OnePlus ने यूजर्स को दी गुड न्यूज, 16 पुराने स्मार्टफोन में मिलेगी 5G नेटवर्क की सुविधा, देखें पूरी लिस्ट

OnePlus Smartphones: भारत में 5जी नेटवर्क का विस्तार हो चुका है। कई शहरों में इसकी सुविधा भी शुरू हो चुकी है। जियो और एयरटेल के 5जी सुविधाओं का लाभ भारत के नागरिक उठा सकते हैं। हालांकि अभी कुछ राज्यों में इसका विस्तार होना बाकी है। दूसरी तरफ स्मार्टफोन की कंपनियां भी इसकी तैयारियों में जुटी है। अब तक बाजारों में कई शानदार 5जी सपोर्ट वाले स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। वहीं OnePlus ने बड़ा कदम उठाने हुए अपने 16 मोल्डस में यह सुविधा जरूर कर दी है। शर्त यह है कि ये सभी मोबाइल फोन 2020 तक लॉन्च हुए हैं।

इस बात की जानकारी कंपनी ने खुद दी है और कहा है की 2020 तक लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोन्स में जियो और एयरटेल 5जी सुविधा दी जाएगी। इस लिस्ट में वनप्लस नॉर्ड और 8 सीरीज भी शामिल हैं। फिलहाल इसके टेस्टिंग भी चल रही है। यदि आपके क्षेत्र में जियो या एयरटेल 5जी की सुविधा शुरू हो चुकी है, तो अपने के पुराने फोन में भी चला पाएंगे। वहीं वनप्लस 11 भी भारत में 7 जनवरी को लॉन्च हो रहा है।

ये 16 स्मार्टफोन में मिलेगी सुविधा

  • वनप्लस 8
  • वनप्लस8 pro
  • वनप्लस 8T
  • वनप्लस9
  • वनप्लस 9RT
  • वनप्लस9 प्रो
  • वनप्लस 9R
  • वनप्लस नॉर्ड
  • वनप्लस नॉर्ड 2
  • वनप्लस नॉर्ड CE
  • वनप्लस नॉर्ड CE 2
  • वनप्लस नॉर्ड 2T
  •  वनप्लस नॉर्ड CE 2 लाइट
  • वनप्लस 10
  • वनप्लस 10 PRO
  • वनप्लस 10R
  • वनप्लस 10T

ऐसे करें 5जी को एक्टिव

  • सबसे पहले स्मार्टफोन के Setting ऑप्शन में जाएं।
  • फॉर मोबाइल नेटवर्क के ऑप्शन पर जाए।
  • अब Jio Sim पर जाएं।
  • उसके बाद “Preferred Network Type” के ऑप्शन पर जाएं।
  • अब 5जी नेटवर्क पर क्लिक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews