OnePlus का नया स्मार्टफोन मचाएगा तहलका, सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च

OnePlus का नया स्मार्टफोन मचाएगा तहलका, सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर आया नजर, जल्द होगा लॉन्च

New Smartphone: वनप्लस जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन की पेशकश कर सकता है, जिसका नाम OnePlus Nord 3 5G बताया जा रहा है। डिवाइस पिछले साल लॉन्च हुए वनप्लस नॉर्ड 2 का सक्सेसर है। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन को Geekbench सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। लिस्टिंग के जरिए फोन की कई जानकारी भी सामने आ चुकी है। यह भी कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन वनप्लस Ace 2V रिब्रांडेड वर्ज़न होगा।

कंपनी ने स्मार्टफोन को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि फीचर्स से पहले ही पर्दा हट चुका है। लिस्टिंग के मुताबिक डिवाइस का मॉडल नंबर CPH2493 है। स्मार्टफोन का सिंगल कोर टेस्टिंग 1,153 पॉइंट्स है और मल्टी कोर टेस्टिंग 3,180 पॉइंट्स हैवनप्लस नॉर्ड 3 5जी ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 900 SoC से लैस होगा। साथ में 16जीबी रैम मिलेगा। फोन एंड्रॉयड 13 पर आधारित होगा।

बात OnePlus Ace 2V के फीचर्स की करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर शामिल है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। इसके अलावा हैंडसेट 16जीबी LPDDR5x रैम, 512जीबी इंटरनल स्टोरेज, 5000mAh की बैटरी और 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। यह मार्च, 2023 में चीन के मार्केट में लॉन्च हुआ थ, जिसकी कीमत CNY 2,299 (करीब 27000 रुपये) है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews