Hindi News

तहलका मचाने भारत में आ रहा है Oppo Reno 8 Series, इस दिन होगा लॉन्च, तारीख कन्फर्म, जाने

Published:
तहलका मचाने भारत में आ रहा है Oppo Reno 8 Series, इस दिन होगा लॉन्च, तारीख कन्फर्म, जाने

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Oppo Reno 8 Series जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है, Oppo ने इसके लॉन्च होने की घोषणा भी कर दी है। इस स्मार्टफोन की चर्चा काफी लंबे समय से है और यह चीन में हाल ही लॉन्च हो चुका है। 21 जुलाई 2022 को भारत में Oppo Reno 8 Series लॉन्च होंगे, जिसमें Oppo Reno 8 और Oppo Reno 8 Pro शामिल है। दोनों ही स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएन्ट और तीन स्टोरेज वेरिएन्ट भारत में आने वाले है। सूत्रों की माने तो Oppo Reno 8 की कीमत 30000 रुपये और 33000 रुपये के बीच में होगी। वहीं Oppo Reno 8 Pro की कीमत 45,000 रुपये या फिर 46000 रुपये तक हो सकती है।

यह भी पढ़े… OnePlus 10RT जल्द लेगा भारत में एंट्री, कुछ ऐसे हो सकते हैं इसके फीचर्स, जाने

Oppo Reno 8 शिमर ब्लैक और शिमर गोल्डन कलर ऑप्शन में फिलहाल उपलब्ध होगा। इसका पर्पल वर्ज़न भी उपलब्ध हो सकता है। वहीं इसके तीन स्टोरेज वर्जन 8जीबी+128जीबी, 8जीबी+256जीबी और 12जीबी+256जीबी उपलब्ध होगा। वहीं Oppo Reno 8 Pro गलज़ेड ब्लैक और गलज़ेड ग्रीन कलर के ऑप्शन में उपलब्ध होगा। प्रसिद्ध वेबसाईट के मुताबिक Oppo Reno 8 Pro का मॉडल नाम सीपीएच2357 है। यह स्मार्टफोन 45000mah की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

यह भी पढ़े… Xiaomi 12T और Xiaomi 12 Lite के डिजाइन-फीचर से उठा पर्दा, जल्द होंगे स्मार्टफोन लॉन्च, जाने फीचर्स

Oppo Reno 8 मीडियाटेक डायमेनसीटी 1300 soc का इस्तेमाल किया गया है, जो 6.43 इंच AMOLED फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 90hz रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च होगा। वहीं इस मॉडल में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ बैक में ट्रिपल रियर कैमरा और फ्रंट में 32 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा उपलब्ध होगा। वहीं Oppo Reno 8 Pro की बात करें तो यह मॉडल Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 soc प्रोसेसर और कॉर्नीनग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में 6.62 इंच AMOLED E4 फुल एचडी डिस्प्ले 120hz रिफ्रेश रेट के साथ उपलब्ध होगा। हालांकि इसका कैमरा और बैटरी Oppo Reno 8 की तरह ही है।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews