Realme GT 2 Master Explorer Edition जल्द मार्केट में मचाएगा धूम, लॉन्च की तारीख कन्फर्म, जाने सबकुछ

Realme GT 2 Master Explorer Edition जल्द मार्केट में मचाएगा धूम, लॉन्च की तारीख कन्फर्म, जाने सबकुछ

File pic.

टेक्नोलॉजी, डेस्क रिपोर्ट। Realme के फ्लैगशिप के अंदर इस साल कई स्मार्टफोन लॉन्च हो चुके हैं। चीन की यह कंपनी एक बार फिर अपने नए स्मार्टफोन Realme GT 2 Master Explorer Edition को लॉन्च करने जा रही। सोमवार को कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme GT 2 Master Explorer Edition की घोषणा कर दी है। 12 जुलाई 2022 को स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें Snapdragon 8+ Gen 1 Soc का इस्तेमाल किया गया है।

यह भी पढ़े… Medicine Price: 84 दवाइयों की कीमत हुई तय, अब Paracetamol और Aspirin की इतनी होगी कीमत, जाने

स्मार्टफोन की घोषणा से पहले ही इसके कई फीचर सामने आ चुके हैं। कहा जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा। इतना ही नही इसके बैक में ट्रिपल रियर कैमरा भी मौजूद हो सकता है। लॉन्च की बात करें तो स्मार्टफोन 12 जुलाई दोपहर 11:30 बजे (आईएसटी) लांच होने वाला है। इससे पहले इस स्मार्टफोन को Tenna सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था।

Realme GT 2 Master Explorer Edition मॉडल नाम आरएमएक्स 3551 है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 6.7 इंच अल्ट्रा एचडी प्लस एमोलेड डिसप्ले के साथ लॉन्च होगा। स्टोरेज की बात करें तो ऐसे स्मार्टफोन में 12जीबी रैम उपलब्ध हो सकता है। बस कुछ दिनों में ही यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च होगा, हालांकि यह भारत में यह नहीं आने वाला ऐसी खबरें भी सामने आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews