स्टाइलिश लुक के साथ रेडमी का सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 8 हजार से कम, यहाँ जानें फीचर्स

Redmi A3

Redmi New Smartphone: रेडमी ने अपना नया बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन “Redmi A3” लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 7299 रुपये है। सेल में यह 6999 रुपये में होगा। इसके तीन कलर वेरिएन्ट लॉन्च होंगे। इसमें मिडनाइट ब्लैक, ऑलिव ग्रीन और लेक ब्लू शामिल हैं।

कीमत और उपलब्धता

3जी+64जीबी मॉडल की कीमत 7,299 रुपये है। 4जीबी मॉडल की कीमत 8,299 रुपये और 6जीबी+128जीबी मॉडल की कीमत 9,299 रुपये है। हैंडसेट की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 23 फरवरी से शुरू होगी।

redmi a3

प्रोसेसर, डिस्प्ले और बैटरी

रेडमी A3 को MediaTek Helio G36 से लैस किया गया है। साथ में 3जीबी/4जीबी/6जीबी, 6जीबी वर्चुअल रैम और 64जीबी/128जीबी स्टोरेज मिलेगा। यह एंड्रॉयड 13 (गो एडीशन) पर आधारित होगा। डिवाइस 6.7 इंच एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 500 निट्स ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 के साथ आर है। 5000mAh की बैटरी के साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट यूएसबी सी मिलता है।

redmi a3

कैमरा

बैक में सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा और एलईडी फ़्लैश लाइट शामिल है। वहीं फ्रंट में 5 मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिन्ट स्कैनर दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews