Redmi Turbo 3 जल्द होगा लॉन्च, डिजाइन-रेंडर्स लीक, मिलेगा 200MP कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर, जानें डिटेल

Redmi Turbo 3

Redmi New Smartphone: रेडमी अपने टर्बो लाइनअप का नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। चीन में जल्द ही Redmi Turbo 3 को कंपनी पेश करेगी। हालांकि अन्य देशों में यह अलग नाम से एंट्री लेगा। फोन को लेकर बड़ी अपडेट आई है। नए रेडमी टर्बो 3 की डिजाइन और रेंडर्स लीक हो चुके हैं। हालांकि स्पेसिफिकेशन के थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।

Redmi Turbo 3 का डिजाइन

चाइनीज सोशल मीडिया “Weibo” पर डिवाइस की पहली तस्वीर देखी गई है। जिसके बैक के बाएं तरफ दो कैमरा और बीच में तीसरा कैमरा दिया गया है। दाहिने तरफ सर्कुलर एलईडी फ़्लैश और छोटे-छोटे अक्षरों में “Redmi” की ब्रांडिंग दी गई है। यह व्हॉते और ब्लैक कॉम्बिनेशन में लॉन्च हो सकता है। कहा जा रहा है कि फोन Redmi Note 12 Turbo का सक्सेसर होगा।

ऐसे होंगे फीचर्स

लॉन्च से पहले ही रेडमी टर्बो 3 से जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी ही। इसमें 200 मेगापिक्सल कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैब्लाइजेशन सपोर्ट के साथ मिल सकता है। साथ में सेकन्डेरी कैमरा और मैक्रो कैमरा भी मिलेगा। इसके अलावा डिवाइस Qualcomm Snapdragon 8s Gen SoC से लैस होगा। 6.78 इंच OLED स्क्रीन के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट, 6000mAh की बैटरी और 85W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। स्मार्टफोन अन्य देशों में Poco F6 के तौर पर लॉन्च हो सकता है। कंपनी जल्द ही फोन को लेकर अपडेट जारी करेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews