Review: भारत में Realme 12+ 5G लॉन्च, बजट में मिल रहें कई बेहतरीन फीचर्स, खरीदने से पहले जान ये जरूरी बातें

realme 12+ review

Review: रियलमी ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है। जो काफी आकर्षक डिजाइन के साथ आता है। इंडियन मार्केट में Realme 12+ 5G की एंट्री हो चुकी है। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। टॉप मॉडल 21,999 रुपये में मिल रहा है। कीमत के हिसाब से डिवाइस का लुक, परफॉरमेंस और फीचर्स आपको पसंद आ सकते हैं।

Realme 12+ 5g review

प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है फोन

फोन में बड़ा सर्कुलर कैमरा आइलैंड मिलता है। यह लेदर फिनिश बैक पैनल के साथ आया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। साथ ही यूजर्स को फोन को पकड़ने में कोई परेशानी नहीं होती। शाइनी और फ्लैट फ्रेम इसे दिखने में बेहतर बनाता है। इसका वजन 200 ग्राम है। फैशन के हिसाब से यूजर्स को डिवाइस काफी अच्छा है।

Realme 12+ 5g review

गेमिंग के लिए नहीं है बेस्ट ऑप्शन

रियलमी 12 प्लस MediaTek Dimensity 7050 5G SoC से लैस है। साथ में 8जीबी रैम और 128जीबी/256जीबी स्टोरेज मिलता है। फोन स्मूद तो चलेगा लेकिन गेमिंग के लिए बेहतर विकल्प नहीं है। यह एंड्रॉयड 14 पर आधारित है। यूजर्स को थर्ड पार्टी ऐप्स डाउनलोफ़ करने में कोई समस्या नहीं होगी। डे-टू-डे यूज के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। 2+3 साल का अपडेट्स भी मिलेगा।

6 घंटे की बैटरी लाइफ

स्मार्टफोन की बैटरी काफी अच्छी है। यह आपको 6 घंटे का स्क्रीन टाइमिंग प्रदान कर सकता है। 67W चार्जिंग सपोर्ट 40 मिनट में फोन को फुल चार्ज करता आई। कनेक्टिविटी के मामले में भी फोन आपको पसंद आ सकता है। इसमें वाईफाई 5 और ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट मिलता है।

Realme 12+ 5g review

कैमरा के बारे में

कैमरा की बात करें तो इस बजट फ़्रेंडली फोन में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT 600 सेंसर OIS सपोर्ट के साथ दिया है। जो यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी अनुभव दे सकता है। आप 2x मोड और सेंसर ज़ूम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा मिलता है। दिन के समय फोटो क्लिक करने के लिए इसका कैमरा बेहतर ऑप्शन रहेगा।

Realme 12+ 5g review

डिस्प्ले के बारे में?

स्मार्टफोन को अन्य क्यों फीचर्स भी लैस किया गया है। यह 6.7 इंच 120Hz सैमसंग द्वारा निर्मित AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ आया है। आईपी54 रेटिंग इसे गंदगी और पानी से प्रोटेक्ट करता है। 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। आप पानी में भी इससे टच कर सकते हैं। स्पीकर भी लाउड हैं।

सब कुछ देखते हुए Realme 12+ 5G  “वैल्यू फॉर मनी” के लिए बेस्ट ऑप्शन है। डिवाइस में बड़ी बैटरी, हाई-क्वालिटी वाला डिस्प्ले, बेहतर परफॉरमेंस, अच्छा कैमरा सिस्टम और आकर्षक डिजाइन 25 हजार रुपये के रेंज में मिलता है। हालांकि सेल्फ़ी कैमरा और परफॉरमेंस में थोड़ा सुधार किया जा सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews