भारत में Samsung का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च, मिल रहें कई बेहतरीन फीचर्स, जानें खासियत और कीमत

samsung galaxy A05s

New Smartphone: सैमसंग ने अपना नया बजट-फ़्रेंडली स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। साउथ कोरियन ब्रांड ने अपने A-सीरीज को एक्सपैंड करते हुए Samsung Galaxy A05s भारत में पेश किया है। इसे 15, 000 रुपये के सेगमेंट में शामिल किया गया है। इसके तीन कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे: लाइट वाइलेट, लाइट ग्रीन और ब्लैक। 1000 रुपये डिस्काउंट के साथ इसकी कीमत 14,999 रुपये है।

डिजाइन

गैलक्सी A04s के सक्सेसर में इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले 6.7 इंच फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन मिलता है। बैक में तीन स्ट्रेट कैमरा मॉड्यूल और फ़्लैश लाइट दिए गए हैं। फ्रंट में टॉप पर एक पंच हॉल कटआउट सेल्फ़ी कैमरा के लिए दिया गया है। साइड माउंटेड फिंगरप्रिन्ट स्कैनर पावर बटन के साथ मिलता है।

प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर

डिवाइस को Snapdragon 680 प्रोसेसर से लैस किया गया है। साथ में 6जीबी रैम और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यह एंड्रॉयड 13 पर आधारित है। साथ में 4 साल पर सिक्योरिटी अपडेट का दावा भी किया गया है।

कैमरा और बैटरी

फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ यूनिट मिलता है। फ्रंट में 13 मेगापिक्सल सेल्फ़ी स्नैपर दिया गया है। 5000mAh की बैटरी के साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews