Samsung Galaxy F55 5G के कीमत का खुलासा, जल्द होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने जारी किया टीजर, यहाँ जानें डिटेल

Samsung Galaxy F55 5G मई में भारत में लॉन्च हो सकता है। इसके फीचर्स और कीमत लीक हो चुके हैं।
Samsung Galaxy F55 5G

Upcoming Smartphone: सैमसंग ने अपने नए 5जी स्मार्टफोन की घोषणा कर दी है। भारत में जल्द ही नए Samsung Galaxy F55 5G की एंट्री होने वाली है। ऑफिशियल टीज़र भी जारी हो चुका है। कंपनी ने लॉन्च डेट की घोषणा अब तक नहीं की है। मई में फोन की पेशकश हो सकती है। डिवाइस के फीचर्स और कीमत भी लीक हो चुके हैं।
Samsung Galaxy F55 5G

डिजाइन और डिस्प्ले

गैलक्सी F55 Vegan लेदर बैक पैनल डिजाइन और ट्रिपल कैमरा सेंसर के साथ आएगा। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर होगी। रिपोर्ट के मुताबिक हैंडसेट 6.7 इंच फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED प्लस डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च हो सकता है।
Samsung Galaxy F55 5G

प्रोसेसर और बैटरी

लीक के मुताबिक डिवाइस Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर और Adreno GPU से लैस होगा। साथ में 8जीबी रैम और 256जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज मिल सकता है। यह एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा। 5000mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है।
Samsung Galaxy F55 5G

कैमरा के बारे में

नए Samsung Galaxy F55 5G में गैलक्सी M55 जैसा कैमरा और हार्डवेयर देखने को मिल सकता है। 50 मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा के साथ-साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मिल सकता है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल सेल्फ़ी शूटर मिल सकता है।

भारत में कितनी होगी स्मार्टफोन की कीमत?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में गैलक्सी F55 के 8जीबी+128जीबी मॉडल की कीमत 26,999 रुपये हो सकती है। वहीं 8जीबी+256जीबी मॉडल की कीमत 29,999 रुपये और 12जीबी+256जीबी मॉडल की कीमत 32,999 रुपये हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews